यात्रा

थेक्कडी के जंगल से कुमारकोम तक, 7 दिन की आकर्षक ट्रिप, हर मोड़ पर मिलेगा नया अनुभव

Kerala Travel Guide: मुन्नार से कुमारकोम तक का ये सफर आपका दिल जीत लेगा। 7 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसकी सारी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है।

Image

थेक्कडी के जंगल से कुमारकोम तक की यात्रा

Kerala Travel Guide: अगर आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MESMERIZING KERALAM' है जिसके तहत आपको मुन्नार, कोच्चि, थेक्कडी और कुमारकोम तक घूमने का मौका मिल रहा है। अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

खासतौर से परिवार के साथ घूमने के लिए ही इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। आपकी यात्रा की शुरुआत कोच्चि से होगी। एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद शाम को आप कोच्चि के खूबसूरत मरीन ड्राइव घूमने जा सकते हैं। यहां समुद्र किनारे की खूबसूरत नजारे और शाम का माहौल आपका सफर यादगार बना देंगे।

रात का ठहराव कोच्चि के होटल में होगा।

दूसरे और तीसरे दिन का प्लान

दूसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद कोच्चि शहर की सैर शुरू होगी। इस दौरान आप कोच्चि के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देखेंगे, जिसमें डच पैलेस, यहूदी सिनेगॉग, सेंट फ्रांसिस चर्च और सांता क्रूज बेसिलिका चर्च शामिल हैं। इसके बाद दोपहर में आप खूबसूरत पहाड़ी शहर मुन्नार के लिए रवाना होंगे। मुन्नार पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे और रात का ठहराव मुन्नार में होगा। तीसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद पूरा दिन मुन्नार घूमने के लिए रहेगा। इस दौरान आप एराविकुलम नेशनल पार्क, टी म्यूजियम, मट्टुपेट्टी डैम, इको पॉइंट और कुंडला डैम लेक जैसी शानदार जगहों को देखेंगे। मुन्नार अपनी हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको एक अलग ही अनुभव देगी। रात का ठहराव मुन्नार के होटल में होगा।

चौथे और पांचवे दिन का प्लान

चौथे दिन सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करके आप थेक्कडी के लिए निकलेंगे। रास्ते में केरल के खूबसूरत पहाड़ी रास्तों और प्राकृतिक नजारों का आनंद मिलेगा। थेक्कडी पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे और फिर यहां की सैर करेंगे। आप अपनी इच्छा के अनुसार पेरियार झील में बोटिंग या स्पाइस प्लांटेशन विजिट जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। रात का ठहराव थेक्कडी के होटल में होगा। पांचवे दिन सुबह नाश्ते के बाद आप कुमारकोम या अल्लेप्पी के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे। इसके बाद आप केरल के प्रसिद्ध बैकवॉटर का आनंद ले सकते हैं। शांत पानी, हरियाली और प्राकृतिक वातावरण आपकी यात्रा को बेहद खास बना देंगे। रात का ठहराव कुमारकोम या अल्लेप्पी में होगा।

छठे और सांतवे दिन का प्लान

छठे दिन सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करके आप कोवलम के लिए निकलेंगे। शाम को आप प्रसिद्ध अझीमाला शिव प्रतिमा और कोवलम बीच घूमने जाएंगे। कोवलम बीच अपनी खूबसूरत लहरों, सूर्यास्त और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। रात का ठहराव त्रिवेंद्रम या कोवलम के होटल में होगा। सांतवे दिन सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। इसके बाद आप त्रिवेंद्रम के प्रसिद्ध स्थलों की सैर करेंगे। इस दौरान आप श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम चिड़ियाघर और नेपियर म्यूजियम घूम सकते हैं। शाम को आपको त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट या त्रिवेंद्रम/कोचुवेली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही आपकी खूबसूरत केरल यात्रा समाप्त होगी।

खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 63,925 रुपए में पड़ेगी। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 32,990 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 26,185 रुपए है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 12,740 रुपए है। इस पैकेज का कोड- SEH047 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287932024,828793117 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article