यात्रा

Travel Trends: जरूरत बन गई है यात्रा, 85% भारतीयों ने दोगुनी कर दी छुट्टियों की योजना

Travel Trends India: साल 2025 में भारतीय ट्रैवलर्स अपनी छुट्टियों की संख्या दोगुनी कर रहे हैं। थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड और एसओटीसी ट्रैवल की इंडिया हॉलिडे रिपोर्ट के अनुसार, 54% पर्यटक लंबी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं। यात्रा को लेकर पर्यटकों में उत्साह बढ़ रहा है, और लोग अब वर्क-लाइफ बैलेंस, मानसिक स्वास्थ्य, और नए अनुभवों के लिए छुट्टियों को जरूरी भी मानने लगे हैं।

Image

travel trends

Travel Trends India: भारत में लोग घूमना-फिरना काफी पसंद करते हैं और फिलहाल हमारे देश में घुमक्कड़ी की चाहत चरम पर है। थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड और SOTC ट्रैवल ने हाल ही में इंडिया हॉलिडे रिपोर्ट का चौथा संस्करण जारी किया है। सर्वे की मानें तो 85% भारतीयों ने छुट्टियों पर घूमने जाने की योजना दोगुनी कर दी है।

सीधे शब्दों में समझें जो पहले साल में 2 छुट्टियों की योजना बनाते थे अब तेजी से 4 से 6 ट्रिप की योजना बना रहे हैं। पारिवारिक छुट्टियां और सोलो ट्रैवल दोनों की लोकप्रियता बढ़ रही है। यह सिर्फ छुट्टी मनाने की बात नहीं है भारत में 54% पर्यटक लंबी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं और यात्रा को यादगार बनाने के लिए ट्रिप में 5-10 दिन बढ़ा भी रहे हैं।

8-15 दिन की सपनों की छुट्टियां पर्यटकों की बकेट लिस्ट में शामिल हो रही है। रिपोर्ट में ये भी बात सामने आई है कि 84% यात्री 2025 में छुट्टियों पर 20-50% ज्यादा खर्च करने को भी तैयार हैं। घूमने-फिरने का लुत्फ उठाने के लिए 18% लोग अपने बजट को 50% से ज्यादा बढ़ाने की योजना भी कर चुके हैं।

फूड ट्रेल्स से लेकर लग्जरी शॉपिंग तक, भारतीय हर जगह पैसे खर्च कर रहे हैं। बता दें कि यूरोप (फ्रांस, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया), दक्षिण पूर्व एशिया (थाईलैंड, सिंगापुर), जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड की यात्रा पर्यटक जमकर कर रहे हैं। इसके अलावा हॉट शॉर्ट हॉल में उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका का नाम शामिल है। मोरक्को, आइसलैंड, ग्रीनलैंड उभरते हुए रत्न हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article