Heritage Tourism: यात्रा क्या है सही मायनों में आपको लिए ये जानना बेहद जरूरी है क्योंकि ट्रैवल का मजा सिर्फ नए स्थान देखने तक ही सीमित नहीं है। इस बार जब आप ट्रैवल प्लान करें तो जिस जगह आप जा रहे हैं वहां की संस्कृति, रीति-रिवाज, इतिहास और जीवनशैली को महसूस करने और समझने की कोशिश करें जो आपकी यात्रा को नया आयाम देगा। मौजूदा समय में कल्चर ट्रिप यानि संस्कृति यात्रा का चलन काफी बढ़ रहा है। कल्चर ट्रिप का मतलब सिर्फ मनोरंजन से नहीं होता बल्कि यह हमारे सोचने-समझने के नजरिए को बदलने में अहम योगदान अदा करता है।
कल्चर ट्रिप क्या है: सीधे और सरल शब्दों में समझें जब हम सिर्फ मजे के लिए नहीं बल्कि किसी स्थान की स्थानीय परंपराएं, कला, भाषा, खान-पान, त्योहार और इतिहास को करीब से समझने और अनुभव करने के लिए यात्रा करते हैं तो उसे कल्चर ट्रिप कहते हैं। किसी अनजाने स्थान की लाइफस्टाइल को समझने का यह मौका देती है।
कल्चर ट्रिप के फायदे: नई सोच और नजरिया का विकास होता है इसके साथ ही इतिहास और विरासत की समझ, लोक कला और संगीत का अनुभव, भोजन और रीति-रिवाज (हर संस्कृति का अपना खास भोजन होता है) का अनुभव आप कर सकते हैं।
कल्चर ट्रिप के उदाहरण: राजपूत संस्कृति, किले, लोक संगीत और नृत्य के लिए आप राजस्थान की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि थाईलैंड के मंदिर, उत्सव और पारंपरिक थाई मसाज संस्कृति पर्यटकों को खासा लुभाती है।
