यात्रा

Sri Lanka Tourism: कैसे करें श्रीलंका यात्रा? वीजा से लेकर प्रोसेस तक समज लें सभी बातें

Sri Lanka Tourism: श्रीलंका घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं लेकिन वीजा प्रोसेस को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज आपकी ये कंफ्यूजन दूर होने वाली है। यहां आपको श्रीलंका के लिए अपना वीजा प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक पूरी गाइड दी गई है जिसे आप डिटेल में समझ सकते हैं।

Image

Sri Lanka tourism

Sri Lanka Visa For Indians: भारतीय यात्री पड़ोसी मुल्क श्रीलंका की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। सुनहरे समुद्र तट, मंदिर, अविश्वसनीय सर्फिंग दृश्य और शानदार वन्यजीव सफारी श्रीलंका में वो सबकुछ है जो पर्यटकों को आकर्षित करती है। श्रीलंका भारतीय यात्रियों के लिए एक किफायती ट्रैवल डेस्टिनेशन भी है। यहां आपको श्रीलंका के लिए अपना वीजा प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक पूरी गाइड दी गई है।

क्या श्रीलंका भारतीयों के लिए वीजा फ्री है?

1 अक्टूबर 2024 से, श्रीलंका भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश प्रदान करता है। लेकिन अब आपको देश में प्रवेश करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) के लिए आवेदन करना होता है। यह दस्तावेज सरल, त्वरित और पूरी तरह से ऑनलाइन है।

श्रीलंका ETA के लिए आवश्यक दस्तावेज

ETA के लिए, आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो और पासपोर्ट होना चाहिए जो श्रीलंका में आपके आगमन की तारीख से कम से कम छह महीने के लिए वैध हो। आपके पास श्रीलंका में प्रवेश के बंदरगाह पर दिखाने के लिए एक राउंड ट्रिप टिकट भी होना चाहिए (अगर आप हवाई यात्रा कर रहे हैं) इसके अलावा श्रीलंका में अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन का सबूत देना भी अनिवार्य है।

3 प्रकार के ETA जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं

  • पर्यटन उद्देश्य के लिए 30 दिनों के लिए दोहरी प्रविष्टि के साथ ETA
  • व्यावसायिक उद्देश्य के लिए 30 दिनों के लिए दोहरी प्रविष्टि के साथ ETA
  • 02 दिनों तक निशुल्क आधार पर पारगमन के लिए ETA (दस्तावेजी प्रमाण की आवश्यकता है)

श्रीलंका ETA के लिए आवेदन कैसे करें

  • श्रीलंका ईटीए के लिए आवेदन करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • ETA आवेदन पत्र में सभी आवश्यक फील्ड सावधानी से भरें।
  • ETA स्वीकृति एक बार आपका आवेदन संसाधित हो जाने के बाद, ETA स्वीकृति पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें। अपनी यात्रा के दौरान इसे प्रस्तुत करने के लिए अपने पास रखें।
prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article