यात्रा

प्रेग्नेंसी में करने जा रही हैं ट्रैवल, इन 4 बातों का रखें खास ध्यान

Travel Safety Tips: प्रेगनेंसी के दौरान ट्रैवल करना पूरी तरह से मना नहीं होता है लेकिन यह टाइम बेहद खास और संवेदनशील होता है। ऐसे में अगर आप गर्भावस्था के समय यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है। इस आर्टिकल में 4 महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय दिए गए हैं जो यात्रा के दौरान आपके बेहद काम आ सकते हैं।

Image

Travel During Pregnancy (Photo: pinterest)

Travel During Pregnancy: अगर आप प्रेगनेंसी में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ खास सुरक्षा उपायों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस खास मौके पर आपको खुदके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना होता है। सही योजना, डॉक्टर की सलाह और थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपकी यात्रा आसान और सुगम हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय जो यात्रा के दौरान आपके बेहद काम आ सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह: यात्रा से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। यात्रा करना सुरक्षित है या नहीं आपकी स्थिति के अनुसार डॉक्टर आपको बता देंगे। अगर आप हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी या पहले तीन और अंतिम तीन महीनों में हैं तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

आरामदायक कपड़े और जूते पहनें: यात्रा के दौरान टाइट या असहज कपड़े पहनने से बचें और आरामदायक कपड़े और जूते पहनना ना भूलें। फिसलने या गिरने का खतरा ना हो इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

यात्रा करने का सही समय: प्रेगनेंसी में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित समय दूसरी तिमाही (13 से 28 सप्ताह) होता है। पहले और तीसरे ट्राइमेस्टर की तुलना में इस वक्त थकान और मॉर्निंग सिकनेस कम होती है।

नियमित ब्रेक लें: लंबी यात्रा के दौरान नियमित ब्रेक लेना बेहद जरूरी है। हर 1-2 घंटे में थोड़ी-थोड़ी देर में टहलें लगातार बैठने से पैरों में सूजन या रक्त का थक्का जमने का खतरा बना रहता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article