यात्रा

Italy Tourism: कैन के डिब्बे में हवा भरकर बेच रही है कंपनी, यहां से ले आओ सुनहरी यादें

Italy Tourism: अगर आपने इटली घूमने का प्लान किया है तो फिर आपको लेक कोमो जरूर घूमने जाना चाहिए। यहां आने वाले पर्यटक अब एक अनोखी स्मारिका घर ले जा सकते हैं। इटालियन कंपनी, इटलीकोमुनिका इस खूबसूरत वातावरण वाले हवा से भरे डिब्बे बेच रही है। डिब्बे की कीमत €9.90 है। कंपनी का लक्ष्य पर्यटकों को उनकी यात्रा की एक ठोस स्मृति प्रदान करना है।

Image

Lake como

Fresh Air From Lake Como: कई पर्यटक यात्रा के बाद कुछ ना कुछ याद के तौर पर घर वापस ले जाना चाहते हैं। पोस्टकार्ड, फ्रिज मैग्नेट और शॉल कुछ ऐसे विकल्प हैं जिन्हें अक्सर टूरिस्ट अपने साथ यादगार के तौर पर ले जाते हैं। हालांकि, इटली ने अब टूरिस्ट के घर जाने के लिए नई और अनोखी चीज लाई है। इटली की संचार कंपनी, इटलीकॉम्युनिका कोमो झील से '100% प्रामाणिक हवा' के डिब्बे बेच रही है जो टूरिस्ट अपने साथ घर ले जा सकते हैं।

ये जगह इटली के सबसे सुंदर स्थानों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है। €9.90 लगभग $11 की कीमत पर, प्रत्येक कैन में 400 मिलीलीटर लेक कोमो की हवा सुरक्षित रखी गई है। जिससे पर्यटकों को असामान्य तरीके से अपनी यादों को फिर से देखने का मौका मिलता है।

लेक कोमो अपने मनमोहक दृश्यों और सेलिब्रिटी आकर्षण के लिए फेमस है। जॉर्ज क्लूनी का इस क्षेत्र में प्रसिद्ध घर है। कैसीनो रोयाल और हाउस ऑफ गुच्ची जैसी फिल्में की यहां शूटिंग हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 में 5.6 मिलियन से अधिक आगंतुक यहां ट्रैवल के लिए आए थे।

कैन में हवा बेचने का उनका नवीनतम विचार काफी अलग और अनूठा लग रहा है। बता दें कि एक बार कैन से हवा निकल जाने के बाद कैन को स्मृति चिन्ह, संभवतः पेन होल्डर के रूप में पुन: उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article