यात्रा

स्वर्ग की गोद में बसा है भारत का ये हिस्सा, दिल खुश कर देती हैं हसीन वादियां और दिलकश नजारे

Top 3 Places Of Northeast India: भारत का हर कोना बेहद खूबसूरत है। वैसे तो लोग उत्तर और दक्षिण में घूमने जाते हैं, लेकिन भारत का उत्तर पूर्वी भारत ज्यादातर लोगों ने नहीं देखा है। ये भारत का वो हिस्सा है जिसके नजारे आपको दीवाना बना सकते हैं। यहां की पहाड़ियां जन्नत से भी सुंदर हैं।

best places to visit in northeast india

Top 3 Places Of Northeast India: अगर आप अपने देश के बारे में सबकुछ जानते हैं तो आपको ये भी पता होगा कि हमारा उत्तर पूर्वी हिस्सा कितना खूबसूरत है। अगर आप इसके बारे में अभी तक नहीं जानते तो हम आपको आज बताएंगे। भारत के उत्तर पूर्वी राज्य में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल है। यहां घने जंगल, पहाड़, वादियां, झील और पर्वत नजर आते हैं। यहां भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ और दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाला राज्य भी है। आप अगर कभी नॉर्थ ईस्ट में जाने की सोच रहे हैं तो आप यहां से इसके बारे में जान सकते हैं। यहां हमने नार्थ ईस्ट के टॉप 3 जगहों के बारे में बताया है।

शिलांग

shillong places to visit

शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड रहते हैं। यहां की हरियाली, झरने और बादल हर किसी का दिल जीत लेते हैं। यहां का मौसम बड़ा सुहाना होता है। शिलांग में उमियाम झील, एलीफैंट फॉल्स, शिलांग पीक, पोलो ग्राउंड देखने लायक जगह हैं। ये जगह हसीन वादियों के प्रेमियों के लिए बेस्ट है।

चेरापूंजी (मेघालय)

places to visit in meghalaya

मेघालय का चेरापूंजी दुनिया का सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका माना जाता है। यहां आपको प्रकृति की खूबसूरती घने जंगल, झरने और पेड़ों के रूप में दिखेगी। यहां नोहकालीकाई फॉल्स, माउसिनराम, डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, मवसई गुफाएं देखने लायक है। चेरापूंजी में लोग ट्रेकिंग के लिए खूब जाते हैं।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

places to visit in arunachal pradesh

अरुणाचल प्रदेश में बसा तवांग एक शांत और खूबसूरत जगह है। यहां की बौद्ध संस्कृति, मठ और बर्फीले नजारे आपको यही का होने के लिए मजबूर कर देते हैं। हां तवांग मोनेस्ट्री है जो भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। यहां सेला पास, मधुरी लेक, बुम ला पास भी है, जिसे देखने लोग देश-विदेश

लेटेस्ट न्यूज

Srishti
Srishti Author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article