June Travel Destinations: जून के महीने में अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं जहां शहर की भीड़भाड़ से दूर 2 पल आप शांति से बिता सकें तो इन 3 जगहों का रुख कर सकते हैं। विविधता से भरे देश भारत में घूमने-फिरने के लिए तमाम जगहे हैं ऐसे में आप परिवार के साथ या फिर अकेले इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।
स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी जून में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। ठंडा मौसम और शानदार पर्वत नजारे इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। बाइक ट्रिप और रोड ट्रिप के लिए अगर आप किसी लोकेशन की तलाश में हैं तो फिर स्पीति घाटी परफेक्ट है। की मॉनेस्ट्री, चंद्रताल झील और काजा यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग इस लिस्ट में नंबर 2 पर शामिल है। हरे-भरे जंगल, बर्फ से ढके पहाड़ इस जगह की खासियत है। तवांग मॉनेस्ट्री और सेला पास जैसे दर्शनीय स्थल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। जून में यहां मौसम शानदार होता है और भीड़ कम होता है ऐसे में आप यहां जा सकते हैं।
कूर्ग, कर्नाटक: कर्नाटक में स्थित कूर्ग इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल है। दक्षिण का स्कॉटलैंड के नाम से फेमस कुर्ग कॉफी एस्टेट और वॉटरफॉल के लिए पर्यटकों को लुभाता है। यहां मानसून की शुरुआत में नेचर और भी जीवंत हो उठता है। वर्केशन और कपल ट्रिप दोनों के लिए ये परफेक्ट लोकेशन है।
