यात्रा

टूरिस्ट नहीं ट्रैवलर बनिए, सुकून के करीब तलाशिए अपना ठिकाना

Slow Travel Experience: यात्रा का मतलब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना नहीं होती। बल्कि यात्रा के सही मायने वो होते हैं जो आपके जीवन में बदलाव लाए। ट्रैवल की सही परिभाषा क्या है इसे जानना बेहद जरूरी है।

Image

सुकून के करीब तलाशिए अपना ठिकाना

Slow Travel Experience: सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर रील्स के माध्यम से आपने तमाम लोगों को घूमते-फिरते देखा ही होगा। रील्स देखकर आपका भी घूमने का मन हुआ ही होगा या आपने भी घूमने का प्लान किया होगा। यात्रा करने से पहले यात्रा क्या होती है ये जानना बेहद जरूरी है। उदाहरण के माध्यम से इसे समझने की कोशिश करते हैं। जैसे- आपने ऋषिकेश घूमने का प्लान किया फिर ऋषिकेश गए राफ्टिंग की, गंगा आरती में शामिल हुए, लक्ष्मण झूला और राम झूला देखा, बंजी जंपिंग की और घर वापस आ गए और ऋषिकेश की यात्रा समाप्त हुई।

यात्रा का सही मतलब

जब भी आप किसी जगह घूमने का प्लान करें तो सिर्फ फेमस जगहों पर ही घूमकर वापस मत लौट आइए। कोशिश करें ऐसी जगहों पर जाने की जहां ज्यादा लोग न आते हों। स्थानीय लोगों से मिले, होटल की जगह होमस्टे का चुनाव करें। शांत जगहों पर खुद के साथ समय बिताएं, एडवेंचर एक्टिविटी का हिस्सा बनें, ट्रेक करें और कुछ ऐसी यादें लेकर आएं जो जीवन भर आपके साथ रहे। हर बार घूमने जाने से पहले खुद से ये सवाल करें कि ये यात्रा आपके जीवन में क्या बदलाव करने वाली है।

टूरिस्ट नहीं ट्रैवलर बनिए इस बात को अपने जीवन में उतार लें। ऐसे में अगली बार जब आप ऋषिकेश जाने का प्लान करें तो- नीर गढ़ झरने तक ट्रेक करें, आश्रमों में योग, ध्यान और आध्यात्मिक रिट्रीट का अनुभव लें। गंगा किनारे कैंपिंग, रात में तारों को देखना और बोनफायर के साथ समय बिताएं जो आपकी ट्रिप को खास बना देगी।

नेचर के करीब जाने का बढ़ रहा है ट्रेंड

रील्स देखकर ज्यादा प्लानिंग ने करें बल्कि ऐसी जगह की तलाश करें जहां मोबाइल और काम की दुनिया से थोड़ा ब्रेक मिल सके। जंगलों के बीच रहना, झीलों के किनारे समय बिताना और प्रकृति को करीब से महसूस करना ये कुछ बातें हैं जिनका ध्यान रखें। घूमने का मतलब सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि अपने मन को भी एक नई ऊर्जा देना है।

सफर जो आपको खुद से मिलाए

ध्यान रहे कि एक अच्छा सफर आपको दोबारा खुद से जोड़ सकता है। नई चीजें सीखना और नई संस्कृति को समझना जीवन को एक अलग नजरिया देता है। टूरिस्ट बनकर नहीं, बल्कि एक ट्रैवलर की तरह निकलें। ऐसी जगह चुनें जहां सिर्फ आंखों को खूबसूरती नहीं, बल्कि दिल को भी सुकून मिले।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article