यात्रा

इस जगह खुला भारत का सबसे लंबा रोपवे, केवल 950 रुपए में करें सवारी

सिक्किम ने नामची जिले के यांगांग में भारत के सबसे लंबे रोपवे, धप्पर-बाले-ढुंगा रोपवे का उद्घाटन किया है। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस रोपवे की खास बात ये है कि यह आश्चर्यजनक दृश्य प्रस्तुत करता है और प्रति सवारी इसकी लागत केवल 950 रुपये है।

Image

Dhapper Bale Dhunga

Longest Ropeway Introduced In Sikkim: सिक्किम ने राज्य के पर्यटन उद्योग में एक मील का पत्थर स्थापित कर लिया है। सिक्किम अब आधिकारिक तौर पर भारत के सबसे लंबे रोपवे का घर बन गया है। इसे अब नामची जिले के एक खूबसूरत छोटे शहर यांगांग में धापर-बाले-ढुंगा रोपवे के रूप में जाना जाएगा। रोपवे का उद्घाटन हाल ही में किया गया था जहां सिक्किम के सभी प्रमुख नाम मौजूद थे।

इस रोपवे की खास बात ये है कि यह प्रभावशाली रोपवे एक बड़ी दूरी तय करता है और आसपास के परिदृश्य का अद्भुत नजारा यहां से आपको देखने को मिलता है। इससे यांगांग और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन उद्योग को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। सबसे अच्छी बात ये है कि रोपवे की सवारी के लिए यात्रियों को केवल 950 रुपये का ही भुगतान करना होगा।

ये रोपवे राज्य के पर्यटन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार के समर्पण का भी प्रतीक है। मालूम हो कि यांगांग सिक्किम के नामची जिले का एक आकर्षक शहर है। यह स्थान पहाड़ों के बीच एक आदर्श प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है ये नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

यांगंग में यात्रा करने के लिए शीर्ष तीन स्थानों पर अगर नजर डालें तो इसमें Yangang Monastery, Buddha Park और Temi Tea Garden आता है। ये आकर्षण यांगांग की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article