यात्रा

September Travel: सितंबर में सुकून भरा सफर, भारत के 3 खूबसूरत हिल स्टेशन

September Travel Destinations: ना ज्यादा ठंड, ना ज्यादा गर्मी सिंतबर का महीना घूमने-फिरने के लिए एकदम सही समय होता है। भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति की गोद में अगर आप कुछ पल सुकून से बिताना चाहते हैं तो कुछ ऐसे हिल स्टेशंस हैं जिनकी खूबसूरती सिंतबर के महीने में चरम पर होती है जहां घूमने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

September Travel Destinations (photo-canva)

September Hill Station Travel: थकान को उतारकर अगर आप कुछ ताजगी और शांति चाहते हैं तो सितंबर का महीना घूमने के लिए एकदम परफेक्ट होता है। सिंतबर के महीने में गर्मी का प्रभाव खत्म होने की कगार पर होता है और ठंड का आगमन शरू होता है। भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो इस समय अपनी पूरी खूबसूरती में होते हैं ऐसे में यहां 3 हिल स्टेशंस के बारे में बताया गया है जहां घूमने का आप प्लान कर सकते हैं।

मुनस्यारी, उत्तराखंड: ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी के लिए अगर आप किसी लोकेशन की तलाश में हैं तो इस बार मुनस्यारी, उत्तराखंड जाने का प्लान कर सकते हैं। हरा-भरा वातावरण और नीला आसमान इस जगह की पहचान है जहां आप पंचाचूली पर्वत शृंखला के अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: हल्की ठंड और साफ वातावरण के लिए आप दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल का रुख कर सकते हैं। टॉय ट्रेन, टाइगर हिल से सूर्योदय, चाय बागान इस जगह की खासियत है। लोकल मार्केट्स की सैर और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क कुछ ऐसे कार्य हैं जिनका आप यहां मजा ले सकते हैं।

माउंट आबू, राजस्थान: राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू सिंतबर में खिल उठता है। नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर, गुरु शिखर यहां का प्रमुख आकर्षण है। गर्मी से राहत और हरियाली का संगम आपको यहां देखने को मिल जाएगा। बोटिंग, मंदिर दर्शन और हाइकिंग का मजा आप यहां ले सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article