September Holiday Destinations: यात्रा के लिए बेहतरीन समय की अगर आप तलाश में हैं तो सिंतबर से बेस्ट टाइम और कोई नहीं हो सकता। कम भीड़, सुहावना मौसम और हरियाली सिंतबर के महीने को घूमने के लिए आदर्श समय बनाती है। रोमांच, शांति, संस्कृति, और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए सिंतबर के महीने में आप इन 3 जगहों की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।
केरल: ईश्वर का अपना देश केरल की यात्रा आप सिंतबर के महीने में करने का प्लान कर सकते हैं। बैकवाटर में हाउसबोट का मजा और आयुर्वेदिक मसाज का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं। मुन्नार, एलेप्पी (हाउसबोट), थेक्कडी, कोवलम, वायनाड यहां प्रमुख आकर्षण हैं। सितंबर में कई फेस्टिवल भी केरल में मनाए जाते हैं।
लद्दाख: धरती का स्वर्ग के नाम से मशहूर लद्दाख आप सिंतबर के महीने में घूमने का प्लान कर सकते हैं। सितंबर लद्दाख घूमने का अंतिम अच्छा महीना होता है, क्योंकि उसके बाद बर्फबारी शुरू हो जाती है। बाइक ट्रिप, ट्रेकिंग, बौद्ध मठों की यात्रा आपके अनुभव को खास बना देंगी। लेह, पेंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंग ला पास यहां प्रमुख आकर्षण हैं।
वाराणसी: आध्यात्मिक भारत का दिल वाराणसी सितंबर के महीने में घूमने के लिए परफेक्ट होता है क्योंकि इस दौरान घाटों पर भीड़ कम होती है। गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ यहां घूमने के प्रमुख स्थान हैं। गंगा आरती, नाव की सवारी, आध्यात्मिक शांति का अनुभव आप यहां ले सकते हैं।
