कोस्टल रोड ट्रिप का रोमांच पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। कोस्टल रोड ट्रिप भारत में कुछ सबसे लुभावने ड्राइव का वादा भी करती हैं। शांत समुद्र तट की सड़कों से लेकर खूबसूरत नजारों तक यात्रा के दौरान समुद्र लगभग आपके पहियों तक आता हुआ आपको प्रतीत हो जाएगा। ये तीन रोड ट्रिप देश के समुद्र तटों के साथ-साथ इसकी असीम सुंदरता को भी प्रदर्शित करती हैं। ऐसे में आप एक ऐसी यात्रा के लिए तैयार हो जाएं जो हर मोड़ पर आपको एक नया अनुभव प्रदान करेंगी।
पुडुचेरी से महाबलीपुरम: इस लिस्ट में नंबर 1 पर पुडुचेरी से महाबलीपुरम रोड ट्रिप को शामिल किया गया है। लगभग 100 किमी की दूरी को आप ड्राइव के माध्यम से 2-3 घंटे में कवर कर लेंगे। इस रूट की खासियत ये है कि आपको बंगाल की खाड़ी के किनारे एक शानदार सी का मजा मिलेगा। महाबलीपुरम मंदिर, सेरेनीटी बीच, ऑरोविल यहां के प्रमुख आकर्षण है। रूट: पुडुचेरी –ऑरोविल –कुवाथुर –महाबलीपुरम
कोझिकोड से कन्नूर: इस लिस्ट में नंबर 2 पर कोझिकोड से कन्नूर रोड ट्रिप को शामिल किया गया है। लगभग 90 किमी की दूरी को आप ड्राइव के माध्यम से 2-3 घंटे में कवर कर लेंगे। नारियल के पेड़ों के बीच से गुजरती तटीय सड़कें, बैकवॉटर का दृश्य इस रूट की खासियत है। काप्पड बीच, थलसेरी फोर्ट, कन्नूर का बैकवॉटर यहां के प्रमुख आकर्षण है। रूट: कोझिकोड – वडकारा – माही – कन्नूर
गोकर्ण से मुरुडेश्वर: इस लिस्ट में नंबर 3 पर गोकर्ण से मुरुडेश्वर रोड ट्रिप को शामिल किया गया है। लगभग 80 किमी की दूरी को आप ड्राइव के माध्यम से 2-3 घंटे में कवर कर लेंगे। शांत और स्वच्छ समुद्र तट, हरियाली और पहाड़ियों के दृश्य इस रूट की खासियत है। ओम बीच, मुरुडेश्वर शिव मूर्ति, कुमटा गांव यहां के प्रमुख आकर्षण है। रूट: गोकर्ण – होनावर – मुरुडेश्वर
