यात्रा

भाई-बहन के लिए परफेक्ट ट्रिप डेस्टिनेशन, रक्षाबंधन पर बनाएं खास ट्रिप प्लान

Raksha Bandhan Trip Plans: रक्षाबंधन के खास मौके पर इस बार अगर पर कुछ अलग करना चाहते हैं तो ट्रिप प्लान करना एक शानदार विकल्प हो सकता है। भाई-बहन के साथ ट्रिप पर जाना ना केवल रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि साथ में नए अनुभव भी देता है जो

Image

Raksha Bandhan trip plans (photo-canva)

Raksha Bandhan Travel Ideas: रक्षाबंधन के लिए कुछ बेहतरीन ट्रिप प्लान्स और डेस्टिनेशन की अगर आप तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। राखी के पावन अवसर पर इस बार आप भाई-बहन के साथ मिलकर कोई खूबसूरत जगह जाने का प्लान कर सकते हैं। इन 4 जगहों की यात्रा आप अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

नैनीताल: झीलों की खूबसूरती को करीब से जानने के लिए आप नैनीताल का रुख कर सकते हैं। सुंदर झीलों और हरे-भरे पहाड़ों के लिए फेमस नैनीताल रक्षाबंधन के मौके पर आपके रिश्ते में नयी ताजगी ला सकता है। नाव की सवारी, मॉल रोड की सैर और पहाड़ी ट्रेकिंग का मजा आप यहां ले सकते हैं।

जयपुर: रक्षाबंधन पर थोड़ी शाही यात्रा करने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो जयपुर आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। जयपुर के किले, महल और रंग-बिरंगे बाजारों में घूमना भाई-बहन दोनों के लिए यादगार अनुभव साबित हो सकता है।

शिमला: पहाड़ों की गोद में सुकून पाने के लिए शिमला का रुख कर सकते हैं। ठंडे मौसम, सुंदर पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए शिमला जाना जाता है जहां प्रकृति का आनंद लेना बेहद सुखद अनुभव साबित होता है।

ऋषिकेश: आध्यात्म और एडवेंचर का संगम आपको यहां देखने को मिलेगा। रक्षाबंधन ट्रिप के लिए परफेक्ट लोकेशन की अगर आप तलाश में हैं तो ऋषिकेश जा सकते हैं। नदी में रिवर राफ्टिंग, शाम को गंगा आरती का आनंद भाई-बहन के लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article