यात्रा

आजादी की कहानी कहते हैं ये 4 स्मारक, भारत की ऐतिहासिक धरोहरों की करें यात्रा

Independence Day Travel Ideas: 15 अगस्त के मौके पर पूरा भारत तिरंगे में रंग जाता है। इस स्पेशल दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए उन स्थानों की यात्रा की जा सकती है जो आज भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को जीवंत रखे हुए हैं। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ये बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

Image

Independence Day travel ideas (photo: canva)

Historical Places India: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमारा मन उन ऐतिहासिक स्थलों की ओर भी ज्यादा आकर्षित होता है, जिनका कनेक्शन देशभक्ति से जुड़ा हुआ हो। ऐसे में आप इन 4 जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं जो आज भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को जीवंत रखे हुए हैं। गर्व, त्याग और आजादी के प्रतीक के रूप में इन्हें जाना जाता है जो हमें याद दिलाते हैं कि आजादी आसान नहीं थी।

लाल किला, दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता दिवस का सबसे प्रमुख स्थल लाल किला है। आजादी के प्रतीक के रूप में मुगल वास्तुकला का यह अद्भुत उदाहरण खड़ा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं जो इसे और भी ज्यादा खास बनाता है। स्वतंत्रता दिवस की परेड, लाइट एंड साउंड शो और ऐतिहासिक दीवारों के दीदार के लिए आप यहां जा सकते हैं।

साबरमती आश्रम, अहमदाबाद: महात्मा गांधी ने अपने स्वतंत्रता आंदोलन की कई योजनाएं साबरमती आश्रम से हीं बनाई थीं। अहिंसा, सत्य और आत्मबलिदान के प्रतीक के रूप में ये आश्रम जाना जाता है। गांधी जी की झोपड़ी, प्रदर्शनी गैलरी और चरखा यहां का प्रमुख आकर्षण है।

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता: अंग्रेजी राज की याद के तौर पर इसे बनाया गया था। स्वतंत्रता संग्राम की प्रदर्शनी और भव्य स्थापत्य कला यहां का प्रमुख आकर्षण है। भारतीय स्वतंत्रता की कहानी को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से जानने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

इंडिया गेट, नई दिल्ली: भारतीय सैनिकों को समर्पित यह स्थान आजादी और बलिदान दोनों का प्रतीक है। परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी खूबसूरत लोकेशन की तलाश में हैं तो इंडिया गेट आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article