यात्रा

बिना वीजा के फिलीपींस जा सकते हैं भारतीय, यात्रा से पहले नए नियमों के बारे में जानें सबकुछ

Philippines Travel Tips: फिलीपींस एक ट्रॉपिकल हॉलिडे डेस्टिनेशन है जो सफेद रेत, नीला पानी और नारियल के पेड़ वाले समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डाइविंग साइट्स से लेकर अद्भुत अंडरवॉटर का अनुभव आप फिलीपींस की यात्रा के दौरान कर सकते हैं। भारतीय नागरिक अब बिना वीजा के फिलीपींस की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा का प्लान करने से पहले नए नियमों के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए, वह यहां मौजूद है।

Image

Philippines Tourism

Philippines Tourism: फिलीपींस ट्रिप प्लान कर रहे भारतीयों के लिए अब चीजें आसान होने जा रही है क्योंकि फिलीपींस भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू करने वाला नवीनतम देश बन गया है। नई दिल्ली में फिलीपींस के दूतावास ने इस बात की घोषणा की है कि भारतीय पर्यटक अब दो प्रकार के अल्पकालिक वीजा-मुक्त प्रवेश का लाभ उठा सकते हैं। फिलीपींस में 7 हजार से अधिक द्वीपों का बेहद खूबसूरत देश है। पलावन, एल नीडो, सेबू, सिरगाओ और बोराकाय दुनिया के सबसे शानदार समुद्री स्थलों में गिने जाते हैं जिनके दीदार करने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

नये नियमों के अनुसार, भारतीय यात्रियों के विभिन्न समूहों के लिए दो अलग-अलग वीजा-फ्री एंट्री शुरू की गई हैं:

14-दिन का वीजा फ्री एंट्री: भारतीय नागरिक अब फिलीपींस में 14 दिनों तक वीजा फ्री एंट्री का आनंद ले सकते हैं, विशेष रूप से पर्यटन उद्देश्यों के लिए। गौर करने वाली बात ये है कि इसे किसी अन्य वीज़ा श्रेणी में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। केवल वे भारतीय ही प्रवास के लिए पात्र हैं जिनके पास कम से कम छह महीने के लिए वैध पासपोर्ट, होटल बुकिंग, फिलीपींस घूमने के दौरान खर्चों को कवर करने के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रमाण और वापसी टिकट हो।

30-दिन का वीजा फ्री एंट्री: अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर या किसी भी शेंगेन क्षेत्र के देश से वैध वीजा या स्थायी निवास रखने वाले भारतीय नागरिक फिलीपींस में 30-दिन के विस्तारित वीजा-मुक्त प्रवास का लुत्फ उठा सकते हैं। 30-दिवसीय वीजा-मुक्त प्रवेश विदेश में रहने वाले भारतीयों या अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकता है।

बता दें कि जिन भारतीय यात्रियों के पास वैध वीजा नहीं है और वे 14 दिनों से ज्यादा समय के लिए फिलीपींस जाना चाहते हैं, वे ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ई-वीजा के आवेदन करने के लिए, आवेदकों को evisa.gov.ph पर रजिस्टर करना होगा और निम्नलिखित दस्तावेज जैसे- कम से कम छह महीने की वैधता वाला वैध पासपोर्ट, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र जमा करने होंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article