यात्रा

Paragliding Tourism: भारत की इन 3 जगहों पर लें पैराग्लाइडिंग का मजा, हवा में उड़ते हुए देखें अद्भुत नजारे

Best Paragliding Places In India: एडवेंचर एक्टिविटी के लिए ट्रैवल करना पर्यटक बेहद पसंद करते हैं। मौजूदा समय में एडवेंचर टूरिज्म का क्रेज भी काफी ज्यादा बढ़ा है ऐसे में अगर आप आसमान में उड़ने का सपना देखते हैं, तो पैराग्लाइडिंग आपके लिए एक शानदार अनुभव हो सकता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप इस एडवेंचर स्पोर्ट का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Image

Paragliding Tourism

Paragliding Tourism India: शानदार पहाड़ों और घाटियों के बीच हवा में उड़ते हुए नजारे देखने का अनुभव वाकई शानदार होता है। ऐसे में पैराग्लाइडिंग आपके लिए एक शानदार अनुभव हो सकता है। इस बार यात्रा के लिए आप इन 3 जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं जहां जाकर बर्फ से ढकी चोटियों को ऊपर से देखना शानदार अनुभव होता है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप के लिए ये परफेक्ट लोकेशन है जहां घूमने-फिरने के दौरान आप जमकर एडवेंचर स्पोर्टस का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

बीर बिलिंग: हिमाचल प्रदेश में स्थित बीर बिलिंग भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी है। बीर बिलिंग विश्व प्रसिद्ध स्थल है जहां इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं भी होती हैं। उड़ान की ऊंचाई: लगभग 8000 फीट जहां जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून तक का माना जाता है।

मनाली (हिमाचल प्रदेश): इस लिस्ट में नंबर 2 पर मनाली (हिमाचल प्रदेश) का नाम आता है। सोलंग घाटी में आप रोमांचक उड़ान का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। समर सीजन में यहां पैराग्लाइडिंग की डिमांड रहती है। पैराग्लाइडिंग के दौरान बर्फ से ढकी चोटियों को ऊपर से देखना शानदार अनुभव होता है।

पावना झील, लोनावला (महाराष्ट्र): मुंबई और पुणे के पास, वीकेंड एडवेंचर के लिए आप पावना झील, लोनावला का रुख कर सकते हैं। हरे-भरे पहाड़, झील और नीला आसमान आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। मॉनसून के बाद का समय (अक्टूबर से फरवरी) के बीच यहां यात्रा करने का सबसे अच्छा समय होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article