Best Places For Water Sports In India : टूरिस्ट के बीच अब ट्रैवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि ये एडवेंचर बनता जा रहा है। यही कारण है कि टूरिज्म में एडवेंचर एक्टिविटीज काफी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। यदि आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको देश के बेस्ट वाटर स्पोर्ट्स जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप फुल एडवेंचर के साथ वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। यहाँ आप स्कूबा डाइविंग, रिवर राफ्टिंग, पैरासेलिंग, कयाकिंग और कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
गोवा - पैराग्लाइडिंग और जेट स्की
गोवा न सिर्फ अपनी बीच पार्टियों के लिए फेमस है, बल्कि यहां आप पैरासेलिंग, जेट स्की, विंड और पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। गोवा के बागा, कलंगुट और अंजुना बीच पर इन एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाया जा सकता है।
केरला – बैकवॉटर कयाकिंग
केरल के बैकवाटर हाउसबोट में स्टे करना भला किसे नहीं लुभाता है। बल्कि यहां कयाकिंग और कैनोइंग के लिए भी लोग दूर-दूर से आते हैं। केरल के अल्लेप्पी और कुमारकोम में शांत पानी पर कयाकिंग करते हुए प्रकृति के नजारों का आनंद लेना एक अनोखा अनुभव देता है।
ऋषिकेश – रिवर राफ्टिंग
उत्तराखंड का ऋषिकेश देश में रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे मशहूर जगह है। गंगा नदी की तेज लहरों के बीच राफ्टिंग करना एडवेंचर लवर्स के लिए यादगार अनुभव होता है। भीषण गर्मी में ठंडे पानी के बीच राफ्टिंग का मजा आपको खूब लुभाता है। इसके अलावा यहाँ कयाकिंग और वाटर सर्फिंग भी की जा सकती है।
