यात्रा

जहां दहाड़ती है जंगल की शान, नवंबर की छुट्टियों में करें जंगल सफारी

November Wildlife Getaways: नवंबर का महीना टाइगर रिजर्व की यात्रा के लिए एक बेहतरीन समय होता है। परिवार, दोस्तों या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो इस बार जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में, हम नवंबर में यात्रा के लिए 4 प्रमुख टाइगर रिजर्व के बारे में बता रहे हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

November Wildlife Getaways (photo: canva)

Tiger Tourism India: वन्यजीव प्रेमियों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होता है। जंगली जानवर खासकर बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए ये परफेक्ट टाइम होता है। जंगली जानवरों के दर्शन के लिए यह सर्वोत्तम समय माना जाता है और भारत के विभिन्न टाइगर रिजर्व इस समय पर्यटकों के लिए खुलते हैं। हम उन 4 प्रमुख टाइगर रिजर्व के बारे में बताएंगे जो नवंबर में यात्रा के लिए आदर्श हैं।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व, राजस्थान: अक्टूबर के अंत से ही यहां का मौसम सुहावना हो जाता है। नवंबर में, जंगल सूख जाता है, जिससे बाघों को देखना आसान हो जाता है। यहां सुबह की सफारी में बाघ देखने के सबसे अधिक अवसर होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जोन 3 और 4 को सफारी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ध्यान दें कि सुबह की सफारी के लिए बुकिंग आवश्यक है।

सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व, ओडिशा: यह रिजर्व 2,759 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां की खासियत है दुर्लभ मेलनिस्टिक बाघ। यहां बाघों के अलावा, एशियाई हाथी, बार्किंग हिरण और विभिन्न प्रकार के पक्षियों और पौधों की प्रजातियां भी देखी जा सकती हैं। पर्यटक सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सफारी का आनंद ले सकते हैं।

पलामू टाइगर रिजर्व, झारखंड: झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व की यात्रा का प्लान भी आप कर सकते हैं। यहां की खासियत यह है कि पहली बार पर्यटकों को ओपन सफारी की सुविधा दी जा रही है, जिससे बाघों को देखने में आसानी हो सकती है।

कान्हा टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश: यहां बाघों के अलावा, भारतीय भालू और बारहसिंगा जैसे जानवर भी देखे जा सकते हैं। नवंबर का महीना यहां की यात्रा के लिए आदर्श है, क्योंकि मौसम सुखद रहता है और वन्य जीवों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article