एजुकेशन

झारखंड में खाली बची Medical सीटों पर एडमिशन का मौका, यहां देखें स्ट्रे काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

Jharkhand Medical Counselling 2026: झारखंड के मेडिकल कॉलेज में खाली बची सीटों पर स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार खाली बची सीटों पर आवेदन कर सकते हैं।

Image

Jharkhand Medical Counselling 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Jharkhand Medical Counselling 2026: झारखंड के मेडिकल, डेंटल और होम्योपैथिक कॉलेजों में दाखिला पाने का सपना देख रहे NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए एक अंतिम और बेहद महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने राज्य के मेडिकल कॉलेज में MBBS, BDS और BHMS सीटों पर एडमिशन के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Special Stray Vacancy Round) ऑनलाइन काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को पिछले राउंड में सीटें आवंटित नहीं हुई थी, उन्हें इस राउंड में एडमिशन मिलने की संभावना बड़ जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB NTPC Graduate 2026 के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आधिकारिक शेड्यूल

JCECEB द्वारा जारी शेड्यूल इस प्रकार है -

रिक्त सीटों की सूची का प्रदर्शन3 नवंबर 2026
नए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना3 नवंबर 2026 से 5 नवंबर 2026
स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की स्टेट मेरिट लिस्ट का प्रकाशन6 नवंबर 2026
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन हेतु च्वाइस फिलिंग की शुरुआत6 नवंबर 2026
च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि9 नवंबर 2026
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होना10 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्र/दस्तावेज़ सत्यापन एवं नामांकन11 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026

आरक्षित सीटों के संबंध में विशेष नियम

बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, BDS कोर्स में राज्य कोटा के तहत यदि किसी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के प्रावधानों के तहत उन रिक्त सीटों का आपस में कैटेगरी-वाइज आदान-प्रदान किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुझाव और आगे की रणनीति

दस्तावेज समय पर तैयार रखें - अलॉटमेंट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 11 से 16 नवंबर तक का समय मिलेगा। इसलिए 10वीं/12वीं की मार्कशीट, NEET स्कोरकार्ड, डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो पहले से व्यवस्थित रखें।

च्वाइस फिलिंग ध्यानपूर्वक करें - 9 नवंबर तक च्वाइस फिलिंग का अंतिम मौका है। अपनी रैंक और कॉलेजों की उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार ही प्राथमिकताओं का सही क्रम चुनें।

आधिकारिक पोर्टल पर रखें नजर - किसी भी अपडेट, मेरिट लिस्ट या अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करने के लिए केवल JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर ही विजिट करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article