यात्रा

गोल्डन टेंपल और वैष्णो देवी की यात्रा का कर रहे हो प्लान? ये खबर बना देगी आपका दिन

Expressway: यात्रियों और तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे खुलने से गोल्डन टेंपल और वैष्णो देवी की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के समय में बचत होगी। एक्सप्रेसवे को सुरक्षा और सौंदर्यशास्त्र को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है जिससे ट्रैवलर्स के लिए यात्रा सुखद हो सके।

Image

Golden Temple and Vaishno Devi

Delhi Amritsar Katra Expressway: घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी है। अमृतसर में Golden Temple और जम्मू में वैष्णो देवी की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों और तीर्थयात्रियों के लिए एक नया एक्सप्रेसवे खुल गया है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का हाल ही में उद्घाटन किया गया जिससे यात्रियों को बेहद फायदा मिलेगा। मालूम हो कि इस एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड अभी खुला है जो दिल्ली-अमृतसर-कटरा कॉरिडोर में एक महत्वपूर्ण लिंक प्रदान करने के साथ ही यात्रा के समय को भी काफी कम करता है।

इस एक्सप्रेसवे की एक महत्वपूर्ण विशेषता दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा के समय को कम करना है। यह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को कैथल जिले में पंजाब सीमा से जोड़ने वाला 135 किमी लंबा हिस्सा है। इससे यात्रा तेज और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

एक्सप्रेसवे हरियाणा के झज्जर जिले से होकर गुजरता है जिसे सुरक्षा और सौंदर्यशास्त्र को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि जानवरों को राजमार्ग पर भटकने से रोकने के लिए सड़क के किनारे मजबूत रेलिंग भी लगाई गई है।

उच्च गति यात्रा के लिए इसे चार लेन के साथ डिज़ाइन किया गया है जिससे वाहन चालक को ज्यादा सुविधा हो सके। हल्के वाहन 120 किमी/घंटा तक की गति से यात्रा कर सकते हैं, जबकि भारी वाहन 80 किमी/घंटा तक यात्रा करने के लिए सीमित हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article