Shaktipeeth Tour Plan: माता दुर्गा की पूजा और आराधना का पावन पर्व नवरात्रि देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है ऐसे में इस पावन अवसर पर शक्तिपीठों की यात्रा एक आध्यात्मिक अनुभव देने वाली होती है। अगर आप नवरात्रि पर पवित्र यात्रा पर निकलने का प्लान कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे कि उत्तर प्रदेश में कहां-कहां शक्तिपीठ हैं और आप कैसे दर्शन का प्लान कर सकते हैं।
कालिका देवी मंदिर: काशी (वाराणसी) की पावन भूमि पर स्थित कालिका देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा और आयोजन होते हैं। अगर आप दर्शन योजना बना रहे हैं तो जान लें कि ट्रेन या फ्लाइट से वाराणसी पहुंचने के बाद आप कालिका देवी मंदिर तक टैक्सी या ऑटो से जा सकते हैं। नवरात्रि में यहां भारी भीड़ होती है, इसलिए सुबह जल्दी पहुंचना बेहतर रहता है।
मां कात्यायनी मंदिर: वृंदावन में स्थित मां कात्यायनी मंदिर मां दुर्गा के नव स्वरूपों में से एक है। मथुरा या वृंदावन रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रांसपोर्ट के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। भक्तों के बीच यह मंदिर अत्यंत लोकप्रिय है। नवरात्रि के दौरान यहां भारी भीड़ होती है।
चंद्रप्रभा देवी मंदिर: चित्रकूट में स्थित चंद्रप्रभा देवी मंदिर धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। नवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजा अर्चना होती है। अगर आप दर्शन योजना बना रहे हैं तो जान लें कि चित्रकूट पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से आना सबसे सरल मार्ग है। इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन खजूरी है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां विशेष कार्यक्रम चलता है।
मां दुर्गा मंदिर: मणिकर्णिका घाट (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) में स्थित मां दुर्गा मंदिर में माता रानी की पूजा विशेष श्रद्धा से होती है। नवरात्रि के पावन अवसर पर यहां पूजा, भजन और आरती का आयोजन होता है। वाराणसी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से मणिकर्णिका घाट तक ऑटो या टैक्सी द्वारा पहुंचा जा सकता है।
