यात्रा

पर्वतों की गोद में बसी हैं ये 3 झीलें, हर घूम्मकड़ की बकेट लिस्ट में होनी चाहिए शामिल

Hill Station Lakes: यात्रा के दौरान अगर आप बोटिंग से लेकर झील के किनारे टहलने का मजा लेने चाहते हैं तो पर्वतों की गोद में बसी हैं ये 3 झीलें आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। पहाड़ों के दर्पण जैसे प्रतिबिंबों तक भारत में मौजूद इन हिल स्टेशंस की झीलें आपकी यात्रा को मनोरम बना देंगी।

Image

Hill Station Lakes (photo credit: canva)

Hill Station Lakes: अगर आप पहाड़ों के शौकीन हैं तो धुंध से ढके पहाड़, घुमावदार सड़कें और ठंडी हवाएं ही वो सब हैं जिनकी हमें तलाश होती है और यही वजह है कि हम बार-बार हिल स्टेशनों की ओर रुख करते हैं। माहौल, मौसम और केबल कार, टॉय ट्रेन जैसे कारकों के अलावा, इनमें से कुछ जगहों में झिलमिलाती झीलें छिपी हैं जो आपकी यात्रा को एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव बना देती हैं। तेज़ बहती नदियों और झरनों को भूल जाइए ये शांत, प्रतिबिंबित पानी उस तरह का आनंद प्रदान करते हैं जो हमें शहरों में नहीं मिलता। ये पहाड़ों को एक नया रूप देते हैं। बोटिंग से लेकर झील के किनारे टहलने और पहाड़ों के दर्पण जैसे प्रतिबिंबों तक, ये रहे भारत के अनोखे हिल स्टेशन, जहां की झीलें सचमुच सबका ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

नैनीताल, उत्तराखंड (नैनी झील): नैनी झील के बिना नैनीताल 'नैनीताल' नहीं है। नाशपाती के आकार की और हरे-नीले रंगों से जगमगाती नैनी झील इस हिल स्टेशन की जान है। चाहे आप इसके शांत पानी में नाव की सवारी करें या पैडल बोट में सैर कर रहे हों हर लिहाज से ये यात्रा आपके लिए बेहद खास होती है। हाथ में गरमागरम मोमोज लेकर मॉल रोड पर आराम से टहलना भी हो तो यह झील आपको बांधे रखती है। शाम के समय, जब शहर की टिमटिमाती रोशनियां इसकी सतह पर पड़ती हैं, तो माहौल लगभग जादुई हो जाता है।

माउंट आबू, राजस्थान (नक्की झील): राजस्थान और झील साथ में सुनकर आपको उदयपुर की याद आ सकती है, लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की जो अपनी अनोखी झील नक्की झील के कारण एक अलग पहचान रखती है। माना जाता है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था। यह छोटा सा जलाशय पहाड़ियों और विचित्र चट्टानों से घिरा हुआ है, जो इसे ठंडी हवाओं और रेगिस्तानी माहौल का एक अनोखा मिश्रण बनाता है। हंसों के आकार की आकर्षक पैडल बोट और झील किनारे का गुलजार बाजार इसे मनमोहक लोकेशन बनाती है।

कोडईकनाल, तमिलनाडु (कोडईकनाल झील): स्थानीय लोग इसे बस कोडाई झील के नाम से भी जानते हैं। पलानी पहाड़ियों में स्थित यह झील तारे के आकार की सुंदरता लिए एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। कोडईकनाल झील मानव निर्मित है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे यह हमेशा से पहाड़ियों का हिस्सा रही हो। आप इसकी 5 किलोमीटर की परिधि में साइकिल चला सकते हैं, घुड़सवारी कर सकते हैं, या किनारे पर भुने हुए मक्के का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भाग्यशाली रहे, तो धुंध छा जाएगी और झील को एक स्वप्निल आवरण में ढक देगी, जिससे आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी सपने में हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article