Lal Tibba Mussoorie: मसूरी की यात्रा ना केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी लुभाती है। खूबसूरत पहाड़ियां, ठंडी हवाएं और सुरम्य नजारे मसूरी की पहचान है जहां सुकून की तलाश में पर्यटक जाते हैं। अगर आप मसूरी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो लाल टिब्बा (Lal Tibba) आपके ट्रिप लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट लाल टिब्बा से पूरे हिमालय और मसूरी शहर का मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य आप देख सकेंगे।
मसूरी मॉल रोड से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर यह स्थित है। लाल टिब्बा से आप पहाड़, घाटियों के अलावा बंधरपुच, गंगोत्री और यमुनोत्री की चोटियों का खूबसूरत नजारा साफ-साफ देख सकते हैं। शांति और सुकून की तलाश में पर्यटक लाल टिब्बा की यात्रा करते हैं। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये जगह आदर्श है जहां शांति के दो पल आप प्रकृति की गोद में बिता सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात ये है कि यहां पहाड़ी की चोटी तक आपको पहुंचाने के लिए एक रोपवे भी है। रोपवे के माध्यम से आप मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा कर सकते हैं ऊपर एक कैफे है जहां आप स्वर्ग से सुंदर नजारों का दीदार कर सकते हैं।
देहरादून रेलवे स्टेशन (1.5–2 घंटे की दूरी) इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन है। मसूरी मॉल रोड से यह जगह बेहद पास है ऐसे में आप पैदल यात्रा करके भी यहां आराम से पहुंच सकते हैं। टैक्सी या फिर बस की सुविधा आपको मॉल रोड से आसानी से मिल जाएगी।
