Most Romantic Honeymoon Destinations: 2026 में हो रही है शादी तो बीवी के साथ जाएं भारत के सबसे रोमांटिक शहर
- Authored by: Srishti
- Updated Dec 11, 2025, 01:06 PM IST
Most Romantic Honeymoon Destinations 2026: नया साल आ रहा है और आने वाले साल में अगर आपकी शादी हो रही है तो ये खबर आपके काम की है। यहां हम आपको भारत के सबसे रोमांटिक शहरों के बारे में बता रहे हैं। इन शहरों में आप अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं।
भारत के सबसे रोमांटिक शहर (pic credit: canva)
Most Romantic Honeymoon Destinations 2026: शादी के सीजन की शुरुआत हो गई है। वहीं, कई सारे लोग आने वाले साल में शादी करने वाले हैं और उसकी तैयारियों में लगे हैं। तो अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और आपकी शादी होने वाली है तो आप यहां से भारत के सबसे रोमांटिक शहरों के बारे में जान सकते हैं। इन रोमांटिक शहरों के बारे में जानकर आप आसानी से भारत में ही अपना हनीमून प्लान कर पाएंगे।
गुलमर्ग
गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर का एक फेमस हिल स्टेशन है। इसे धरती का स्वर्ग कहते हैं और इसकी खूबसूरती ही इसे काफी ज्यादा रोमांटिक बनाती है। यहां कपल्स अक्सर हनीमून मनाने आते हैं।
अलीबाग
महाराष्ट्र का अलीबाग भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। यहां सुंदर समुद्र और ऐतिहासिक किलें हैं, जो काफी रोमांटिक वाइब देते हैं। यहां कपल्स जेट स्की और बनाना राइड के मजे लेने आते हैं।
उदयपुर
राजस्थान का उदयपुर तो हनीमून डेस्टिनेशन है ही। ये जगह काफी ज्यादा रोमांटिक है। इसे पूर्व का वेनिस और झीलों का शहर भी कहते हैं। उदयपुर में घुमने और देखने के लिए काफी कुछ है।
श्रीनगर
जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर बड़ी प्यारी जगह है। यहां खूबसूरत झील, मुगल बाल, हाउसबोट्स हैं। इस शहर की खूबसूरती इसे काफी ज्यादा रोमांटिक बनाती है।
आगरा
उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर आगरा है। आगरा रोमांस का शहर है। यहां ताजमहल है, जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है और प्रेम का प्रतीक है।
मनाली
मनाली कपल्स के लिए एक बेहद रोमांटिक जगह है, जो अपनी बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी घाटियों, देवदार के जंगलों और ब्यास नदी के शांत नजारों से रोमांस और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती है।