यात्रा

शहरी चमक-दमक से दूर देखें भारत के ये 3 खूबसूरत गांव, चारों तरफ फैली है प्रकृति की अनमोल छटा

Beautiful Indian Villages To Visit : शहरों की चमक-दमक से परेशान हो चुके हैं और कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं, तो आपको देश के ये 3 खूबसूरत गांव जरूर देखने चाहिए। ये गांव अपनी नेचर ब्यूटी और शांत माहौल के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

beautiful Indian village (Photo - Canva)

Beautiful Indian Villages To Visit : भागदौड़ भरी शहरी जिंदगी में लोग काफी परेशान हो जाते हैं, जिसके बाद अक्सर सुकून और सादगी की तलाश में वह गांव की ओर निकल पड़ते हैं। हमारे गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, भारतीय संस्कृति और शांत माहौल के लिए जाने जाते हैं। जहां न ट्रैफिक का शोर है और न ही प्रदूषण की मार। यदि आप भी शहरी तामझाम के शोरगुल से परेशान हो चुके हैं, और कुछ समय प्रकृति के करीब बिताना चाहते हैं, तो आपको भारत के ये 3 खूबसूरत गांव जरूर देखने चाहिए। यहां आपको एक सुकून का शानदार एहसास मिलेगा।

कल्पा, हिमाचल प्रदेश

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल का कल्पा गांव अपनी बर्फ से ढकी चोटियों और सेब के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। इस गांव से आपको किन्नर कैलाश पर्वत का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। कल्पा का शांत वातावरण और यहां चलने वाली ठंडी हवाएं कल्पा को गर्मी के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं।

मावलिननांग गांव, मेघालय

मेघालय के मावलिननांग गांव को एशिया का सबसे साफ गांव कहा जाता है। यहां की शानदार हरियाली, बांस के बने घर और झरनों का मनमोहक नजारा आपको खुश कर देगा। इस का सबसे फेमस पॉइंट लिविंग रूट ब्रिज है। इसके अलावा यहां की साफ-सफाई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मलाणा गांव, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बसा मलाणा गांव भारत के सबसे प्राचीन और रहस्यमयी गांवों में से एक माना जाता है। ये गांव चारों ओर से बर्फ से ढकी पहाड़ियों और घने देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। नेचर लवर्स को ये गांव काफी पसंद आता है। इस गांव के निवासी खुद को अलेक्जेंडर का वंशज मानते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article