यात्रा

Rishikesh Tourism: ऋषिकेश में 3 दिन कैसे बिताएं, एक परफेक्ट ट्रैवल गाइड

Rishikesh Tourist Places: ऋषिकेश एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां हर दिन कुछ नया मिलता है। अगर आप ऋषिकेश में 3 दिन बिताने का सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। ये ट्रैवल गाइड आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Rishikesh Trip Plan (photo-canva)

Rishikesh Trip Plan: पवित्र और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर उत्तराखंड का शहर ऋषिकेश घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के साथ ही धार्मिक यात्रा मे भी रुचि रखने वाले पर्यटकों को खासा पसंद आती है। अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है और शॉर्ट ट्रिप का आप प्लान कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में हमने बताया है कि ऋषिकेश की यात्रा के दौरान आप 3 दिन वहां कैसे बिता सकते हैं।

दिन 1: सफर की थकान उतर जाए इसके लिए आध्यात्मिक शुरुआत और लोकल एक्सप्लोरेशन के लिए पहला दिन रखें। त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती से दिन की शुरुआत करें इसके बाद भारत मंदिर, रघुनाथ मंदिर और त्रिवेणी संगम देखें। लोकल मार्केट की सैर भी पहले दिन ही निपटा लें। योग सत्र या सत्संग में भाग लेने के लिए शाम को परमार्थ निकेतन आश्रम जा सकते हैं।

दिन 2: दूसरा दिन रोमांच और एडवेंचर के लिए रखें। रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाएं। ब्रह्मपुरी से लक्ष्मण झूला तक की 12 किमी की राइड करें, बंजी जंपिंग, जिप लाइनिंग ट्राय करें, नीर गढ़ झरना ट्रेक करें। रात को बोनफायर, लोकल खाना और तारों से भरा आसमान का मजा लेने के लिए कैंपिग करें।

दिन 3: तीसरा दिन आसपास की जगहों की सैर के लिए रखें। नीलकंठ महादेव मंदिर, वशिष्ठ गुफा और गंगा बीच, बीच कैफे (लिटिल बुद्धा, गंगा व्यू आदि), बीटल्स आश्रम (चौरासी कुटिया), नेचर वॉक का लुत्फ उठाएं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article