Best Weekend Places Nearby Mohali: मोहली पंजाब का एक सुंदर शहर है। इसके अलावा मोहाली पिछले कुछ सालो में एक प्रमुख आईटी हब के रूप में भी उभरा है। मोहाली शॉपिंग के लिए स्वर्ग है। साथ ही मोहाली अपने क्रिकेट मैदान के लिए भी जाना जाता है। हफ्ते के पांच दिन काम करने के बाद कामकाजी लोगों को वीकेंड का बड़े ही बेसब्री से इंतजार रहता है। मोहाली के पास घूमने की कई सारी जगह मौजूद हैं, जो घूमने के लिए बेस्ट हैं। चंडीगढ़ से यहां की दूरी महज 10 किलोमीटर है। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि मोहाली के पास वीकेंड में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह खास है। आप इन जगहों में वीकेंड के अलावा भी कभी घूमने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि वीकेंड और सरकारी छुट्टियों के दौरान यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
वीकेंड में मोहली के पास घूमने की जगह (Mohali Nearby Best Weekend Places)
शिमला (Shimla)
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। शिमला 2,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है। घूमने के शौकीन लोगों के लिए शिमला किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दूर-दूर से लोग यहां घूमने से लेकर हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। मोहाली से शिमला की दूरी करीब 120 किलोमीटर है, जो वीकेंड में घूमने के लिए काफी स्पेशल है। शिमला में आपको घूमने के कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शंस मिलेंगे।

Shimla
देहरादून (Dehradun)
मोहाली से वीकेंड में घूमने के लिए आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का प्लान कर सकते हैं। मोहाली से यहां की दूरी 180 किलोमीटर है। राज्य की राजधानी होने के साथ ही देहरादून एक सिटी और एक बहुत फेमस हिल स्टेशन भी है। देहरादून समुद्र तल से 1400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पूरे साल सुखद मौसम रहता है। आप घूमने के लिए यहां कभी भी आ सकते हैं। देहरादून आने पर मसूरी भी जा सकते हैं। देहरादून से मसूरी की दूरी महज 35 किलोमीटर है।

Dehradun
कसौली (Kasauli)
मोहाली के पास घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन कसौली भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। मोहाली से यहां की दूरी 65 किलोमीटर है। कसौली वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। ट्रैकिंग और कैम्पिंग यहां की फेमस एक्टिविटीज है। कसौली में ही ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया की शूटिंग हुई थी। आप यहां अपनी गर्लफ्रेंड, फैमिली, फ्रेंड्स के साथ वीकेंड में आ सकते हैं।
