IRCTC Rajasthan Package: घूमने के लिए राजस्थान की गिनती काफी स्पेशल राज्यों में की जाती है। यहां घूमने के कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें खासतौर से महल और किले शामिल हैं। देश के कोने-कोने से टूरिस्ट इस सुंदर राज्य का दीदार करने के लिए आते हैं। विदेशों से भी टूरिस्ट राजस्थान की सुंदर-सुंदर जगहों को देखने के लिए आते हैं। अगर आप सितंबर के महीने में यहां आने का सोच रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का पैकेज लेकर यहां आ सकते हैं।
IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी ने राजस्थान के लिए निकाला खास पैकेज।
ये भी पढ़ें- नॉर्थ ईस्ट के ये हिल स्टेशंस शिमला-मनाली को देते हैं टक्कर, हनीमून के लिए न्यूली मैरिड कपल्स जरूर आएं यहां
ये भी पढ़ें- आईआरसीटीसी के पैकेज से अगस्त में बनाएं बैंकॉक का ट्रैवल प्लान, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए
राजस्थान का 9 रात और 10 दिन का खास पैकेज
आईआरसीटीसी ने सितंबर महीने के लिए आईआरसीटीसी का जो पैकेज निकाला है, वह 9 रात और 10 दिन का है। ROYAL RAJASTHAN TOUR EX VISHAKHAPATNAM (SCBA57) नाम के इस पैकेज की शुरुआत 12 सितंबर को विशाखापत्तनम से होगी। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जहां आप विशाखापत्तनम से जयपुर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से आएंगे। फ्लाइट का जो टिकट मिलेगा, वह इकोनॉमी क्लास का रहेगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।
4 स्टार से लेकर 3 स्टार और डीलक्स होटल में होगी रहने की व्यवस्था
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, पुष्कर, उदयपुर की सुंदर-सुंदर जगह को कवर करेंगे। इस पैकेज में आपको 4 स्टार से लेकर 3 स्टार और डीलक्स होटल में ठहराया जाएगा। पैकेज में आप जयपुर में 3 रात, बीकानेर में 1 रात, जैसलमेर में 1 रात, जोधपुर में 1 रात, उदयपुर में 2 रात और पुष्कर में 1 रात गुजारेंगे। मील प्लान में आपको दो टाइम का खाना मिलेगा, जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है। इसके अलावा एसी बस से आपको घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी साथ में रहेगा।
www.irctctourism.com से पैकेज की होगी ऑनलाइन बुकिंग
अब आखिर में आते हैं इस पैकेज की प्राइस पर। अगर आप राजस्थान की सुंदर-सुंदर जगह अकेले घूमने की सोच रहे हैं, तब आपको इस पैकेज के लिए 62,150 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर शेयरिंग में कोई दो लोग इस पैकेज को बुक कराते हैं, तो उन्हें 46,675 रुपए और तीन लोगों को 44,235 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए आईआरसीटीसी ने प्राइस 39,790 रुपए से 35,280 रुपए के बीच रखी है। आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से फटाफट बुक कर पाएंगे। www.irctctourism.com पर लॉगिन कर आप इस पैकेज को बुक कर सकेंगे। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।
