Stress Relief Travel Destinations: सिर्फ घूमने-फिरने और नई जगह को एक्सप्लोर करने के अलावा भी यात्रा बहुत कुछ देती है। अगर आप तनाव को दूर करना चाहते हैं और मन के सुकून के लिए किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां भारत के 3 ऐसे खूबसूरत और शांतिपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में बताया गया है जो काम का दबाव, शहर की भाग-दौड़ और व्यक्तिगत परेशानियों से आपको राहत देने का काम कर सकते हैं।
ऋषिकेश: इस लिस्ट में नंबर 1 पर योग और ध्यान की राजधानी ऋषिकेश को शामिल किया गया है। योग, ध्यान और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं जहां गंगा आरती और तट पर बैठकर आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। मन को तरोताजा करने के लिए आप आस-पास के आश्रम और योग केंद्र का रुख भी कर सकते हैं।
मैक्लोडगंज: इस लिस्ट में नंबर 2 पर मैक्लोडगंज को शामिल किया गया है। हिमाचल की ठंडी हवा में सुकून के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। तिब्बती सांस्कृतिक माहौल, हरियाली और पहाड़ों की ठंडी हवा इस जगह की पहचान है। बौद्ध मठ और प्राकृतिक दृश्यों के बीच समय बिताना आपको मानसिक शांति दे सकता है।
अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह: इस लिस्ट में नंबर 3 पर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह को शामिल किया गया है। समुद्री तटों का जादू करीब से देखने के लिए आप यहां जा सकते हैं। साफ समुद्रतट, और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए फेमस इस जगह पर आपको शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे जो मन को बहुत सुकून देने वाले होते हैं।
