Mallikarjuna Jyotirlinga Temple in Andhra Pradesh Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर (Mallikarjuna Jyotirlinga Temple) आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल जिले में स्थित है। इसे श्रीशैलम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर कृष्णा नदी के तट पर नल्लामाला पहाड़ियों की चोटी पर है। ये भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये भारत के सबसे महत्वपूर्ण शैव तीर्थ स्थलों में से एक है। अंदर दो अलग-अलग मंदिर परिसर मौजूद हैं, जिसमें एक भगवान मल्लिकार्जुन (Mallikarjuna Jyotirlinga) को समर्पित है जबकि दूसरा देवी भ्रमरंभ को समर्पित है।
मंदिर का गर्भगृह बहुत छोटा है, इसलिए यहां एक साथ ज्यादा लोग नहीं आ सकते। 51 शक्तिपीठों में से 18 शक्तिपीठों का विशेष महत्व है। इन 18 शक्तिपीठों में से 4 शक्तिपीठ अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। श्रीशैलम उन 4 शक्तिपीठों में से एक है। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति मंदिर के दर्शन करता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से उनके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। अगर आप भी भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर आने का प्लान (Travel) बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे यहां आने का सही समय, मंदिर खुलने का समय, आसपास घूमने की जगहें और यहां रहने और खाने की व्यवस्था। आप आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के शुभ अवसर पर यहां अपने पूरे परिवार संग आ सकते हैं।
फ्लाइट से कैसे पहुंचे भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर (How to reach Bhramaramba Mallikarjuna Temple by Flight)
भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर के सबसे पास का एयरपोर्ट है बेगमपेट एयरपोर्ट। ये मंदिर से करीब 7 किलोमीटर दूर है। आप यहां से मंदिर प्राइवेट टैक्सी या बस के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं।ट्रेन से कैसे पहुंचे भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर (How to reach Bhramaramba Mallikarjuna Temple by Train)
अगर आप ट्रेन से मंदिर आने का प्लान बना रहे हैं तो भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर के सबसे पास का रेलवे स्टेशन मार्कपुर है, जो मंदिर से 80 किलोमीटर दूर है। आप यहां से मंदिर का सफर प्राइवेट टैक्सी, या प्राइवेट/सरकारी बस से पूरा कर सकते हैं। मंदिर तक पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे लगेंगे।सड़क रास्ते कैसे पहुंचे (How to reach Bhramaramba Mallikarjuna Temple by Road)
अगर आप सड़क के रास्ते यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो आप आसानी से यहां आ सकते हैं। आप खुद अपनी कार, प्राइवेट टैक्सी या प्राइवेट/सरकारी बस लेकर मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं। मंदिर श्रीशैलम बस स्टैंड से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Mallikarjuna Jyotirlinga
