टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शो में एंट्री से पहले Isha Rikhi ने बादशाह संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'शादी के बारे में कई..'

Isha Rikhi Post Viral: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एक्ट्रेस ईशा रिखी आ रही हैं, जो अपने पति बादशाह से अलग हो चुकी हैं। शो में आने से पहले ईशा रिखी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है।

Image

badshah ex wife isha rikhi in bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Isha Rikhi Post Viral: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू होने के लिए तैयार है। आज यानी 6 सितंबर की रात को शो का प्रीमियर होने वाला है और इस बार शो में बादशाह (Badshah) की एक्स वाइफ ईशा रिखी (Isha Rikhi) भी धमाका करने आ रही हैं। ईशा और बादशाह ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी और दोनों ने तलाक का ऐलान भी कर दिया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अगर ईशा शो में आती हैं तो उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल होने वाले हैं और इसी बीच अब बिग बॉस 20 में आने से पहले ईशा रिखी ने भी तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि ईशा रिखी ने क्या कहा? Box Office Report: वीकेंड पर Hanuman Ansh ने किया 100 करोड़ का धमाका, दूसरे दिन Mirzapur ने भी छापे इतने करोड़

    ईशा रिखी ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

    ईशा रिखी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि उनकी पर्सनल लाइफ पर चल रही खबरों पर तब तक विश्वास न करें जब तक उनकी तरफ से कोई न कहा जाएं या पोस्ट न किया जाएं। ईशा ने अपने पोस्ट में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर हैरानी भी जताई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरी शादी के बारे में कई अफवाहें फैल रही हैं। कुछ जगहों पर आ रही खबरों को सुनना और पढ़ना चौंकाने वाला है। मैं मीडिया के कुछ हिस्सों से गुजारिश करती हूं कि वे मेरी शादी या अलग होने के बारे में कोई अफवाह न फैलाएं। मैं आम जनता से भी अपील करती हूं कि वे जो कुछ भी पढ़ें या सुनें, उस पर तब तक यकीन न करें जब तक कि जानकारी सीधे मुझसे या मेरे ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से न मिले। धन्यवाद।' बता दें कि ईशा रिखी और बादशाह ने एक बयान जारी कर अपने तलाक का ऐलान किया था। इस पोस्ट में दोनों ने बताया था कि उन्होंने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। 'बातें आसमान में लिख दी गईं', पत्नी Sunita Ahuja के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से मांगा सपोर्ट
    isha rikhi

    isha rikhi

      ईशा रिखी का छलका दर्द

      ईशा रिखी बिग बॉस 20 में आ रही हैं। एक्ट्रेस की एंट्री का प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें अब तक ईशा रिखी का चेहरा नहीं दिखाया गया। इस प्रोमो में एक मिस्ट्री गर्ल की तरह ईशा रिखी को दिखाया गया है और वह अपने टूटे हुए रिश्ते और प्यार में मिले धोखे के बारे में बात करती नजर आ रही है। वो कहती है, 'मुझे प्यार हुआ, और जो कुछ भी मैंने फेस किया, जब कुछ रिश्तों में आपका भरोसा टूटता है तो...' इस प्रोमो में बेशक ईशा के चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन फैंस उन्हें पहचान गए हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article