Mahabaleshwar Travel Guide in Hindi: महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ठंडी हवाओं, हरे-भरे जंगलों और शानदार घाटियों के लिए ये हिल स्टेशन पर्यटकों को लुभाता है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक इस खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा करना पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी खेती भी यहां बहुत प्रसिद्ध है। 'महाराष्ट्र का मिनी कश्मीर' नाम से फेमस महाबलेश्वर की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प महाबलेश्वर का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।
घूमने की प्रमुख जगहें: घने जंगल और घाटियों का शानदार दृश्य देखने के लिए आप एर्थ प्वाइंट जा सकते हैं। बोटिंग के लिए प्रसिद्ध वेनस फॉल्स जाएं, कृष्णा गंगा मंदिर, महाबलेश्वर मंदिर, प्रिंस ऑफ वेल्स प्वाइंट, पाथर्डेश और पंचगनी यहां का प्रमुख आकर्षण है।
घूमने का बेस्ट टाइम: यहां सफर के लिए सबसे बेहतर समय अक्टूबर से फरवरी का होता है। हरियाली का मजा लेने के लिए आप जून से सितंबर के बीच यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। लेकिन, मानसून के मौसम में बारिश के कारण कुछ जगहों पर ट्रैवल करना मुश्किल होता है।
रहने के विकल्प और क्या खांए: ऑनलाइन वेबसाइट्स जैसे मेकमाईट्रिप, बुकिंग.कॉम आदि का उपयोग कर बजट के हिसाब से आपको होटल और रिसॉर्ट्स मिल जाएंगे। चाट, भेळ, और वड़ा लोकल स्ट्रीट फूड है जिन्हें आप ट्राय कर सकते हैं। पूरनपोली, वड़ा-पाव, मिसल-पाव और भाजी-पोळी
महाबलेश्वर कैसे पहुंचे: महाबलेश्वर से लगभग 120 किलोमीटर दूर निकटतम हवाई अड्डा पुणे स्थित है। पुणे से टैक्सी या बस ये यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। रेलमार्ग से अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि नजदीकी रेलवे स्टेशन पुणे है। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो मुंबई, पुणे और नासिक से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं। मुंबई से लगभग 263 किलोमीटर दूरी पर ये हिल स्टेशन बसा हुआ है।
