Assam Tourism: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और हमेशा ही किसी एडवेंचर वाली जगह की तलाश में रहते हैं तो असम आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस हो सकती है। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स ने साल 2025 में असम को ट्रैवल के लिए 52 स्थलों में चौथे नंबर पर रखा है। ऐसे में नए साल की शुरुआत को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आप असम की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। असम एक ड्रीम ट्रैवल डेस्टिनेशन है ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। हरे-भरे चाय के बागान से लेकर समृद्ध संस्कृति तक असम में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है।
चराइदेव मोइदम: असम के पिरामिड के नाम से मशहूर चराइदेव मोइदम को आप अपनी बकेट-लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस जगह को देखने भारत के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल चराइदेव मोइदम असम के चराईदेव ज़िले में स्थित है।
काजीरंगा नेशनल पार्क: एक सींग वाले गैंडे के लिए फेमस काजीरंगा नेशनल पार्क आप परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं। वाइल्ड लाइफ एडवेंचर के शौकीन लोगों को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित काजीरंगा नेशनल पार्क खासा आकर्षित करता है। पर्यटकों के लिए यहां जीप सफारी और हाथी सफारी की सुविधा भी उपलब्ध है।
पर्यटन स्थल: गुवाहाटी शहर के पास स्थित कामाख्या मंदिर एक प्रमुख शक्तिपीठ है। इसके अलावा आप असम में उमानंदा मंदिर, सोनितपुर, मंझुली, शिमलापारा, उमानंदा मंदिर, और माजुली की यात्रा कर सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी भी यहां का प्रमुख आकर्षण है।
