Land of Black Magic: यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की अगर आप तलाश में हैं तो आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली ही। आज हम आपको बताएंगे असम के एक रहस्यमयी गांव के बारे में जहां की यात्रा आपको पूरी तरह से रोमांच से भर देगी। इस बार आप भारत की काला जादू की राजधानी के रूप में फेमस मायोंग गांव की यात्रा कर सकते हैं जो अपने आप में कई राज समेटे हुए है।
मायोंग नाम संस्कृत के शब्द माया से लिया गया है जिसका मतलब भ्रम होता है। मायोंग से जुड़ी कई कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिसमें लोगों के हवा में गायब हो जाने, लोगों के जानवर बन जाने या जानवरों को जादुई तरीके से वश में कर लेने की कहानियां काफी प्रचलित हैं।
मायोंग सेंट्रल म्यूजियम की यात्रा करना बिल्कुल भी मत भूलें। जादू-टोना पारंपरिक रूप से यहां प्रचलित था जहां आयुर्वेद और काले जादू के कई प्राचीन अवशेष सुरक्षित रखे हुए हैं। गुवाहाटी शहर से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के पास मायोंग गांव स्थित है। गुवाहाटी से टैक्सी या बस द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है।
गौर करने वाली बात ये है कि इस गांव में तंत्र विद्या से जुड़ी प्रथाएं प्रचलित हैं ऐसे में यात्रा के दौरान किसी भी अनहोनी से बचने के लिए स्थानीय मार्गदर्शक के निर्देशन से ही एक्सप्लोर करें। इसके साथ ही स्थानीय रीति-रिवाजों का सम्मान करना भी बेहद जरूरी है।
