Kerala Travel Itinerary: आईआरसीटीसी ने 6 दिन का बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज का नाम- 'Kerala Hills & Waters' है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी मंगलवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 28 जुलाई 2026 को दोपहर 2:25 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 20629, साबरी एक्सप्रेस से आपकी यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में सफर करते हुए बिताएंगे।
दिन 2 (बुधवार) और दिन 3 (गुरुवार)
सुबह 11:30 बजे अलुवा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से आपको रिसीव कर सड़क मार्ग से मुन्नार ले जाया जाएगा। यह सफर करीब 110 किलोमीटर का है। होटल में चेक-इन करने के बाद थोड़ा आराम करें। शाम को मुन्नार के खूबसूरत बाजार और आसपास की जगहों पर घूमने का समय मिलेगा। रात होटल में ठहरेंगे।
अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद एराविकुलम नेशनल पार्क की सैर करेंगे, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ नीलगिरि ताहर के लिए प्रसिद्ध है। इसके बाद टी म्यूजियम, मट्टुपेट्टी डैम और इको पॉइंट जैसी लोकप्रिय जगहों का भ्रमण करेंगे। शाम को होटल लौटेंगे और रात मुन्नार में ही बिताएंगे।
दिन 4 (शुक्रवार), दिन 5 और दिन 6 का कार्यक्रम
नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर अल्लेप्पी के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा लगभग 170 किलोमीटर की होगी। अल्लेप्पी पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे। इसके बाद दिनभर आप अपने मन मुताबिक बैकवॉटर का आनंद ले सकते हैं। अगर चाहें तो अतिरिक्त शुल्क देकर हाउसबोट या बैकवॉटर क्रूज का भी मजा ले सकते हैं। रात अल्लेप्पी में होटल में ठहरेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
अगेल दिन सुबह होटल से चेक-आउट करने के बाद एर्नाकुलम के लिए रवाना होंगे। यह दूरी करीब 60 किलोमीटर है। इसके बाद आपको एर्नाकुलम टाउन रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से सुबह 11:15 बजे ट्रेन नंबर 20630, साबरी एक्सप्रेस से सिकंदराबाद के लिए वापसी यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में सफर करते हुए बिताएंगे। रविवार को सुबह करीब 11:00 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसी के साथ केरल की खूबसूरत पहाड़ियों और शांत बैकवॉटर की यादगार यात्रा समाप्त होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
खर्चे और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
सिंगल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 29580 रुपए है। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 16170 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 13940 रुपए तय किया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 6420 रुपए है। इस पैकेज का कोड- SHR092 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287932229 / 9701360701 संपर्क कर सकते हैं।
