Kedarnath Trek Route: 2 मई से केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल चुके हैं। उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ यात्रा एक धार्मिक तीर्थ यात्रा है जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अंतिम 16 किलोमीटर का एक कठिन लेकिन अत्यंत श्रद्धामय ट्रेक करना पड़ता है।
केदारनाथ ट्रेक रूट (मुख्य मार्ग)
केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको गौरीकुंड पहुंचना होगा। गौरीकुंड से केदारनाथ 16 किमी का ट्रेक करके आप पहुंचते हैं जिसमें 6 से 8 घंटे का समय लग सकता है। ऋषिकेश/हरिद्वार से शुरुआत करें फिर सड़क मार्ग से गुप्तकाशी → सोनप्रयाग → गौरीकुंड (ट्रेक का प्रारंभ बिंदु) तक पहुंचें।
गौरीकुंड से केदारनाथ ट्रेक का विस्तृत विवरण
यह यात्रा गौरीकुंड से शुरू होगी - फिर जंगल चट्टी (6 किमी) तक जाएगी - फिर भीम बाली (रामबाड़ा पुल के माध्यम से 4 किमी) - फिर लिनचौली (3 किमी) - और अंतिम पड़ाव केदारनाथ बेस कैंप (4 किमी) पर होगा - और अंत में दिव्यता के प्रतीक केदारनाथ मंदिर (1 किमी) तक जाएगी।
ट्रेक के विकल्प
केदारनाथ ट्रेक को मध्यम से कठिन के बीच रखा जाता है। पैदल यात्रा करने में आपको 6 से 8 घंटे का समय लगता है। ₹2500–₹4000 रुपए के बीच खच्चर/घोड़ा सेवा गौरीकुंड से मंदिर तक के लिए उपलब्ध रहती है। विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए पालकी सेवा है। गुप्तकाशी, फाटा, और सिरसी से हेलिकॉप्टर सेवा (ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य) का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
