Affordable International Travel Destinations: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों को नई जगह खासतौर से विदेश यात्रा पर जाना बेहद पसंद होता है। इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करते समय सबसे बड़ी दुविधा बजट को लेकर ही आती है। ऐसे में अगर आप ₹50,000 के बजट में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ऐसा संभव है। हम आपके लिए कई आकर्षक और किफायती टूर डेस्टिनेशन के विकल्प लेकर आए हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। यहां कुछ प्रमुख देशों की जानकारी दी गई है, जहां आप भारत से बजट में यात्रा कर सकते हैं।

नेपाल ट्रैवल टिप्स
भारत से नेपाल यात्रा (India to Nepal Travel Tips)
भारत के पड़ोसी देशों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाले ट्रैवल डेस्टिनेशन में नेपाल का नाम टॉप पर आता है। प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर आध्यात्मिकता तक का अनूठा संगम आपको नेपाल की यात्रा के दौरान देखने को मिलेगा। भारत से यात्रा करने के लिए नेपाल सस्ता और बेहद सुरक्षित है जहां घूमने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती है। आप बड़े ही आराम से तकरीबन 25 हजार के खर्चे में 3 से 4 दिन की नेपाल ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
नेपाल में घूमने की प्रमुख जगहें (Nepal Toursim Places)
काठमांडू की यात्रा के दौरान आप पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभूनाथ, दरबार स्क्वायर, बौद्धनाथ स्तूप जा सकते हैं। पोखरा में पर्यटक फेवा लेक, पीस पगोडा, सरंगकोट जाना बेहद पसंद करते हैं। लुंबिनी जो भगवान बुद्ध का जन्मस्थल है वहां माया देवी मंदिर और विभिन्न देशों के बौद्ध मठ स्थित हैं। नागरकोट, भक्तपुर और पाटन को भी आप अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
बजट यात्रा अनुमान (3–5 दिन)
- खर्च का प्रकार- अनुमानित खर्च ट्रांसपोर्ट (आने-जाने) ₹5,000 – ₹10,000
- होटल/होमस्टे ₹800 – ₹1,500/रात
- भोजन और स्थानीय यात्रा ₹300 – ₹600/दिन
- टिकट्स/एंट्री फीस ₹500 – ₹1,000
- कुल खर्च (औसतन) ₹12,000 – ₹20,000
नोट: अगर आप फ्लाइट से नेपाल की यात्रा का ट्रैवल प्लान बनाते हैं तो इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि 5 से 6 दिन का अनुमानित खर्चा ₹35,000–₹450,000 तक पहुंच जाए ₹12,000 – ₹20,000 (राउंड ट्रिप) के लिए आपको खर्चने पड़ सकते हैं।

वियतनाम ट्रैवल टिप्स
भारत से वियतनाम यात्रा (India to Vietnam Travel Tips)
भारत से बजट में यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए वियतनाम एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध इतिहास, शानदार समुद्र तट और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का मजा भारतीय पर्यटक यहां जाकर ले सकते हैं। भारतीय नागरिक आसानी से वियतनाम के लिए ई वीजा https://evisa.xuatnhapcanh.gov.vn ऑनलाइन ले सकते हैं। अगर आप 50 हजार रुपये के अंदर एक शानदार इंटरनेशनल ट्रैवल ट्रिप करने के इच्छुक हैं तो वियतनाम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
वियतनाम में घूमने की प्रमुख जगहें (Vietnam Tourism Places)
वियतनाम की यात्रा के दौरान आप राजधानी शहर हनोई में होन कीम झील, ओल्ड क्ववाटर, हो ची मिन्ह समाधि का दौरा कर सकते हैं। समुद्र तटों और गोल्डन ब्रिज के लिए प्रसिद्ध डा नांग जाना बिल्कुल मत भूलें। UNESCO विश्व धरोहर स्थल हलोंग बे आपकी लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। हो ची मिन्ह सिटी में वॉर रेमनेंट्स म्यूजिम, बेन थान मार्केट। होई एन (कलरफुल लैंटर्न शहर)
वियतनाम यात्रा खर्च (Vietnam Trip Approx Budget for 5-6 Days)
- खर्च का प्रकार - अनुमानित लागत
- फ्लाइट (राउंड ट्रिप) ₹20,000 – ₹25,000
- होटल (बजट/होस्टल) ₹6,000 – ₹10,000
- भोजन और ट्रांसपोर्ट ₹5,000 – ₹7,000
- एंट्री/घूमना/क्रूज ₹4,000 – ₹6,000
- वीजा में खर्चा ₹2,000
- कुल अनुमानित खर्च ₹35,000 – ₹50,000

थाईलैंड ट्रैवल टिप्स
भारत से थाईलैंड यात्रा (India to Thailand Travel Tips)
खूबसूरत बीचेज से लेकर समृद्ध संस्कृति तक थाईलैंड की यात्रा पर्यटकों के बेहद आकर्षित करती है। बजट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनशन के रूप में थाईलैंड की गिनती होती है जहां भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। बैंकॉक एयरपोर्ट पर फॉर्म, फोटो और फीस जमा करके आपको 15 दिन के लिए आसानी से ई वीजा मिल जाता है।
थाईलैंड में घूमने की प्रमुख जगहें (Thailand Tourism Places)
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शानदार नाइटलाइफ और शॉपिंग के अलावा आप ग्रांड पैलेस, वाट फ्रा केव, वाट अरण की यात्रा कर सकते हैं। फुकेत में आप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का मजा लेने के अलावा पटोंग बीच, बिग बुद्धा, फाई-फाई आइलैंड और जेम्स बॉन्ड आइलैंड जा सकते हैं। क्राबी में रेली बीच, बोट टूर, क्लिफ क्लाइम्बिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। चियांग माई, चियांग राई, कोह समुई, कोह फांगन, कोह टाओ को अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
थाईलैंड यात्रा खर्च (Thailand Trip Approx Budget for 5-6 Days)
- खर्च का प्रकार अनुमानित लागत (₹)
- फ्लाइट (राउंड ट्रिप) ₹15,000–₹25,000
- होटल (5 रातें) ₹5,000–₹8,000
- खाना (स्ट्रीट फूड/रेस्तरां) ₹2,500–₹3,500
- लोकल ट्रांसपोर्ट/टूर ₹2,000–₹4,000
- वीजा ऑन अराइवल ₹2,000 (लगभग 2000 THB)
- सिम कार्ड + अन्य खर्च ₹500–₹1,000
- बजट ट्रैवल ₹27,000 – ₹40,000

भूटान ट्रैवल टिप्स
भारत से भूटान यात्रा (India to Bhutan Travel Tips)
प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश भूटान की यात्रा आपको अपनी बकेटलिस्ट में जरूर रखनी चाहिए। भारतीय यात्रियों के लिए बजट-फ्रेंडली इंटरेशनल ट्रैवल डेस्टिनेशन में भूटान का नाम भी आता है। भूटान जाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि यहां भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होती वोटर आईडी या पासपोर्ट से आपको इस देश में एंट्री मिल जाती है।
भूटान में घूमने की प्रमुख जगहें (Bhutan Tourism Places)
भूटान की राजधानी थिम्पू में- बुद्धा पॉइंट, लोकल हैंडीक्राफ्ट मार्केट, ताशिचो द्जोंग की यात्रा करें। पारो में- पारो म्यूजियम, पारो नदी, टाइगर नेस्ट मठ (ट्रैकिंग के लिए फेमस) जाना ना भूलें। भूटानी संस्कृति की झलक देखने के लिए फुंटशोलिंग को अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
भूटान यात्रा खर्च (Bhutan Trip Approx Budget for 5-6 Days)
- खर्च-अनुमानित राशि
- ट्रेन/बस से जयगांव तक आना-जाना ₹2,000–₹3,000
- होटल (5 रातें – बजट होटल) ₹4,000–₹6,000
- लोकल ट्रांसपोर्ट/टैक्सी शेयरिंग ₹4,000–₹6,000
- खाना (लोकल रेस्टो/स्ट्रीट फूड) ₹2,000–₹3,000
- एंट्री टिकट व परमिट ₹500–₹1000
- कुल (रोड ट्रिप) ₹15,000 – ₹25,000
नोट: अगर आप फ्लाइट से भूटान की यात्रा का ट्रैवल प्लान बनाते हैं तो इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि 5 से 6 दिन का अनुमानित खर्चा ₹45,000–₹50,000 तक पहुंच सकता है।

श्रीलंका ट्रैवल टिप्स
भारत से श्रीलंका यात्रा (India to Bhutan Travel Tips)
हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर, शांत समुद्र तट और वाइल्डलाइफ खूबसूरत द्वीप देश श्रीलंका की पहचान है। भारतीय यात्रियों के लिए बजट में एक्सप्लोर करने के लिए श्रीलंका शानदार विकल्प है। 1.5 से 2.5 घंटे की फ्लाइट के जरिए बड़े ही आराम से भारत के प्रमुख शहरों से श्रीलंका की यात्रा की जा सकती है। अगर आपके पास इंडियन पासपोर्ट है तो आपको बिना किसी टेंशन के आसानी से ई-वीजा मिल जाएगा।
श्रीलंका में घूमने की प्रमुख जगहें (Sri Lanka Tourism Places)
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आप- गंगारामाया मंदिर, गाले फेस ग्रीन, लोकल बाजार और कैसिनो को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कैंडी में आप- टूथ मंदिर, कैंडी झील और सांस्कृतिक शो का हिस्सा बन सकते हैं। नुवारा एलिया (श्रीलंका का हिल स्टेशन) में आप- चाय बागान, झील और ट्रेन राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बकेटलिस्ट में बेंटोटा / मिरिस्सा / गाले को भी शामिल कर सकते हैं।
श्रीलंका यात्रा खर्च (Sri Lanka Trip Approx Budget for 5-6 Days)
- खर्च राशि - (INR में)
- फ्लाइट (राउंड ट्रिप) ₹15,000 – ₹20,000
- वीजा ₹1,600 – ₹1,800
- होटल (बजट होटल) ₹6,000 – ₹10,000
- खाना ₹2,500 – ₹4,000
- लोकल ट्रांसपोर्ट ₹3,000 – ₹6,000
- एंट्री टिकट्स ₹2,000 – ₹3,000
- कुल अनुमानित खर्च ₹30,000 – ₹45,000
