यात्रा

IRCTC Tour Package: सस्ते में घूम आओ दुबई, आईआरसीटीसी लेकर आया है बेहद सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Dubai Tour Packages: आईआरसीटीसी नया टूर पैकेज लेकर आई है जिसमें आपको 6 दिन और 5 रात दुबई में बिताने का मौका मिलेगा। इस टूर के दौरान आपके रहने की व्यवस्था 3 स्टार होटल में की गई है वहीं खाने-पीने का खर्चा इसमें शामिल है। इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए सारी जानकारी आप इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं।

Image

IRCTC Dubai Tour Packages

IRCTC Tour Packages 2024, Dubai Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC आपके लिए सस्ते में विदेश घूमने का मौका लेकर आई है। इस पैकैज का नाम PUJA SPECIAL DUBAI TOUR EX-KOLKATA जिसके तहत आपको 6 दिन और 5 रात के लिए दुबई की मनमोहक यात्रा करवाई जाएगी। दुबई शहर की यात्रा, बुर्ज खलीफा प्रसिद्ध बाप्स टेम्पल, डेट्स मार्केट और इस्लामिक आर्ट गैलरी जो यहां के फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट हैं उन जगहों पर इस पैकेज के तहत आपको घुमाया जाएगा।

23 अक्टूबर 2024 को कोलकाता एयरपोर्ट से काफिला दुबई के लिए निकलेगा जहां पर सबसे पहले अबु धाबी एयरपोर्ट पर आपका आगमन होगा। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है जहां ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपको किसी भी चीज के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस टूर के दौरान आपको एक गाइड भी प्रोवाइड करवाया जाएगा।

अगर आप सोलो ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हों तो आपको 1,20,200 रुपये इस पैकेज के लिए देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करना यानि डबल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति किराया 1,00,400 रुपये होगा। वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में 3 लोग एकसाथ ट्रैवल करते हैं तो आपको 1,00,400 प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 94,600 तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों में से किसी पर भी कॉल कर सकते हैं सौरव चटर्जी- 8595904072, मौ साहा- 7003125183, अमित मैत्रा- 8595904077 बता दें कि व्यक्तिगत प्रकृति का कोई भी खर्च जो नियमित मेनू में नहीं होंगे उनके लिए आपको पैसे देने पड़ेगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article