IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने THRILLING THAILAND नाम से बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड के प्रमुख शहरों पटाया और बैंकॉक घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड मुख्य रूप से एक बौद्ध राज्य है जो भारत और चीन से लगभग बराबर दूरी पर स्थित है। थाईलैंड में सफेद रेतीले समुद्र तट और खूबसूरत खाड़ियां मौजूद हैं। सभी उम्र के लोगों के लिए यहां कुछ ना कुछ जरूर है। पर्यटक थाई मसाज का अनुभव कर सकते हैं इसके अलावा थाईलैंड के शॉपिंग मॉल, हाई स्ट्रीट शॉप, हलचल भरे बाजार और बैक स्ट्रीट स्टॉल आकर्षण के केंद्र रहे हैं।
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 27 जून 2025 को बैंकॉक के लिए उड़ान के लिए सुबह 08:30 बजे कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकत्रित होना है। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट नंबर FD 121 से उड़ान भरना है।
3 स्टार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। यात्रा के दौरान पेशेवर टूर गाइड आपकी मदद के लिए रहेगा।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹54,700 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹47,800, ₹47,800 तय किया गया है। बच्चा अगर उसे बेड की आवश्यकता है तो उसके लिए किराया ₹45,800 है।
इस पैकेज का कोड EHO030U है। पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों 8595904072, 9836918754 पर संपर्क कर सकते हैं।
