IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई अलग-अलग पैकेज लॉन्च करता रहता है। ऐसे ही एक शानदार टूर पैकेज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिससे आप एक शानदार अध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा कर पाएंगे। इस पैकेज से आपको रामायण से संबंधित लंका (श्रीलंका) के प्रमुख स्थानों का दर्शन भी इस पैकेज में शामिल किया गया है। जी हां इस तरह ये टूर पैकेज आपको विदेश की सैर करने का भी मौका मिलेगा। इस पैकेज की खासियत जान आपके इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा टूर पैकेज...
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) द्वारा तैयार किए गए इस टूर पैकेज का नाम SHRI RAMAYANA YATRA SRILANKA रखा गया है। जिसका कोड NDO32 तय किया गया है। 5 रात और 6 दिन का ये टूर पैकेज आपके लिए काफी किफायती और सुविधाजनक हो सकता है। इस पैकेज से आपको अंतराष्ट्रीय यात्रा करने का मौका भी दिया जा रहा है। इस यात्रा में आप श्रीलंका की प्रमुख जगहों (दांबुला, नुवारा एलिया, कैंडी, कोलंबो) का दर्शन कर पाएंगे।
कितना होगा खर्चा?
इस पैकेज के आगामी सफर की शुरुआत 24 अक्टूबर के दिन दिल्ली से होगी। जहां से आपको हवाई जहाज द्वारा श्रीलंका की राजधानी कोलंबो ले जाया जाएगा। जिसके लिए आपको अकेले सफर करने पर 96,000 रुपए खर्च करने होंगे, जबकि दो लोगों के साथ सफर करने पर ये खर्चा 72,700 रुपए का होगा। वहीं यदि आप तीन लोगों के ग्रुप में यात्रा करते हैं, तो आपको केवल 72,000 रुपए खर्च करने होंगे। यदि आप अपने साथ 5-11 साल का बच्चा लेकर जाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको 53,500 रुपए (बैड सहित) देने होंगे। जबकि 2-11 साल के बच्चे का शुल्क 49,500 रुपए (बैड रहित) होगा।
