यात्रा

IRCTC Tour Package: घूम आएं विदेश, 50 हजार से कम होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: कम बजट में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Royal Nepal Ex Hyderabad नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल दुनिया का सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिमालयी देश है। आकार में छोटा होने के बावजूद, यह दुनिया भर में रंगों, विविधताओं, संस्कृति और रोमांच के देश के रूप में जाना जाता है। नेपाल परंपराओं, कला और संस्कृति से समृद्ध है। गौर करने वाली बात ये है कि IRCTC आपको इस देश के चार आयाम दिखाएगा।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 सितंबर 2025 को आवश्यक हवाई अड्डा औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सुबह 8:45 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचें। 11:10 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरें। गोरखपुर हवाई अड्डे पर पहुंचें वहां से लुम्बिनी के लिए स्थानांतरण होगा। रात्रि विश्राम के लिए होटल में चेक-इन करें।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 61400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 48330 और 43630 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 38200 है।

इस पैकेज का कोड SHO6 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9281030733, 8287932230, 8287932229, 8287932313 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article