IRCTC Tour Package 2025: पार्टी और बीच लाइफ का मजा कम बजट में अगर आप लेना चाहते हैं तो ये पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'GOA GETAWAY-CHRISTMAS SPECIAL' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। नॉर्थ गोवा के दर्शनीय स्थलों की यात्रा- फोर्ट अगुआडा, कैंडोलिम बीच, बागा बीच, अंजुना बीच और वागाटोर बीच इस पैकेज में शामिल होगी। इसके अलावा आपको साउथ गोवा में प्रमुख स्पॉट - बेसिलिका ऑफ बोम जीसस, पुरातत्व संग्रहालय, सी कैथेड्रल, मंगुएशी मंदिर, डोना पाउला की यात्रा भी करवाई जाएगी।
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 दिसंबर 2025 को कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरें। गोवा हवाई अड्डे पर आगमन पर आईआरसीटीसी प्रतिनिधि से मुलाकात और अभिवादन। हवाई अड्डे से होटल तक आपको ले जाया जाएगा। एक दिन आराम के बाद अगले दिन से आपकी मजेदार यात्रा शुरू होगी।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 55,200 रुपए में मिलेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 45,000 रुपए और 44,000 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 35,200 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड EHA043A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8595904079, 8595904077, 8595904071 संपर्क कर सकते हैं।
