यात्रा

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी के साथ करें गुजरात की तीन जगहों की यात्रा, किफायती पैकेज में लग्जरी सफर

IRCTC Tour Package 2025 : IRCTC अपने ग्राहकों के लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लाता रहता है। आज हम आपको IRCTC के गुजरात टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके तहत आपको तीन फेमस जगहों पर घुमाया जाएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल्स...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025 : यदि परिवार और दोस्तों के साथ आप जल्दी किसी ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो आपको IRCTC का ये शानदार पैकेज जरूर देखना चाहिए। जी हां आज हम आपको IRCTC के DWARKA BET DWARKA-SOMNATH WITH SASAN GIR EX RAJKOT टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तरह आपको गुजरात के तीन फेमस स्थानों का ट्रिप कराया जाएगा। पूरी सुख-सुविधाओं के साथ आने वाला ये टूर पैकेज बेहद खास है, जिसमें आपको राजकोट से बस द्वारा पिकअप किया जाएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स...

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

गुजरात घूमने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा तैयार 4 रात और 5 दिन के लिए खास तैयार किए गए इस टूर पैकेज का नाम - DWARKA BET DWARKA-SOMNATH WITH SASAN GIR EX RAJKOT रखा गया है। जिसका कोड WAH11 तय किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको द्वारका, नागेश्वर, पोरबंदर और सोमनाथ जैसी जगहों का दर्शन कराया जाएगा। इसके अलावा गिर नेशनल पार्क देखने का मौका भी यात्रियों को दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस पैकेज के खर्चे के बारे में...

कितना होगा खर्च?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए इस टूर पैकेज से अकेले सफर करने में आपको 52,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों में ये खर्च केवल 27,700 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इसके साथ ही यदि आप 3 लोगों के ग्रुप में सफर करते हैं, तो आपका ये खर्च 20,600 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इस पैकेज में आपके घूमने-फिरने से लेकर रहने खाने तक की सभी चीजों को शामिल किया गया है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article