यात्रा

दिसंबर की छुट्टियों में स्वर्ग सी सुंदर लगती हैं ये 3 जगहें, सस्ते में रोमांस तो रोमांच भरी ट्रिप की कर लें प्लानिंग

Places To Visit in December: सर्दियों की छुट्टी में कहीं ट्रेवल करने का प्लान है, लेकिन बजट का भी ध्यान रखना है। तो सस्ते में एकदम ही शानदार ट्रिप के लिए भारत की ये 3 बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की सैर कर सकते हैं। देखें दिसंबर में घूमने के लिए तीन सबसे बेस्ट जगहें कौन सी हैं।

Low budget places to visit in december

Places To Visit in December: दिसंबर का महीना आते ही घूमने फिरने के शौकीनों के मन में छुट्टियों का तो ट्रेवल करने का ख्याल कूदने लगता है। हल्की हल्की ठंडी हवाएं, धुंधली धूप और लंबी छुट्टियों का मजा लेने का मन हर किसी का करता है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि शानदार छुट्टियां मनाने के लिए भारी बजट चाहिए। अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। हम आपको बताएंगे देश की ऐसी 3 खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां दिसंबर में जाना न सिर्फ बेहद सुहावना है, बल्कि आपके बजट में भी रहेगा। देखें दिसंबर में घूमने के लिए तीन सबसे बेस्ट जगहें कौन सी हैं, जहां आप दोस्तों के साथ तो पार्टनर या परिवार के साथ विजिट कर सकते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश को 'योग नगरी' के नाम से जाना जाता है, लेकिन दिसंबर में यह जगह ट्रेवलर्स को बहुत कुछ देती है। पहाड़ों से घिरा यह शहर अपने शांत वातावरण और गंगा नदी के किनारे बसे घाटों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप आकर कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। ऋषिकेश में सर्दियों के मौसम में राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैंपिंग आदि भी कर सकते हैं।

मांडव

मध्य प्रदेश में भी घूमने फिरने की बहुत सारी अच्छी अच्छी जगहे हैं। जहां जाकर आप कुछ बेहतरीन समय बिता सकते हैं। ऐसी ही एक जगह मांडवा या मांडू भी है। ये एतिहासिक शहर, यहां के विशाल किले और महल के साथ प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। मांडव का जहाज महल, हिंडोला महल, और रानी रूपमती का मंडप जैसी संरचनाएं आपको इतिहास के गलियारों में ले जाएंगी। यहां का नज़ारा बादलों के बीच बादल घिरने जैसा लगता है। जरूर ही आपको यहां एक बार विजिट करना चाहिए।

पुदुचेरी

पुदुचेरी अपनी फ्रांसीसी विरासत, साफ-सुथरी सड़कों और समुद्र के किनारे बने प्रोमेनड के लिए मशहूर है। दिसंबर में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जो समुद्र के किनारे घूमने और आराम करने के लिए बेहतरीन है। यहां आप बजट में बहुत ही अच्छा वक्त बिता सकते हैं। अगर आपको एस्थेटिक फ्रेंच कॉलोनी करीब से देखनी है तो यहां जरुर आएं। शांत बीचेज, स्वादिष्ट खाना आपकी ट्रिप को बेहतरीन बना देगा।

जरूर ही अगर इस बार की छुट्टियों में कम खर्च में अच्छी ट्रिप पर जाने का मन है। तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला Author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article