यात्रा

IRCTC Tour Package: सिंगापुर मलेशिया में बिताएं 6 दिन, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानिए डिटेल

IRCTC Tour package 2025: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने SINGAPORE & MALAYSIA TOUR PACKAGE नाम से बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। सिंगापुर-सेंटोसा-मलेशिया-जेंटिंग हाइलैंड्स-कुआलालंपुर शहर और टॉवर-बाटू गुफाएं-पुत्रजया-कुआला की यात्रा को इसमें कवर किया जाएगा।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 13 अगस्त 2025 को उड़ान से 3 घंटे पहले आपको कोलकाता के नेताजी सुभाष इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। चेक-इन औपचारिकताएं पूरी करें और 00:40 बजे फ्लाइट नंबर MH-185/611 से सिंगापुर के लिए उड़ान भरें।

3 स्टार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगापुर में 3 रात आवासा + कुआलालंपुर में 02 रात आवास के साथ ही नाश्ते + दोपहर के भोजन + रात के खाने का इंतजाम कर दिया गया है। संपूर्ण यात्रा कार्यक्रम के दौरान पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी बोलने वाला गाइड आपकी मदद के लिए रहेगा।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹1,13,600 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹94,300, ₹93,200 तय किया गया है। बच्चा अगर उसे बेड की आवश्यकता है तो उसके लिए किराया ₹92,200 है।

इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों 8595904072, 9836918754 पर संपर्क कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHO037F है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article