यात्रा

IRCTC Tour Package: राजाओं की धरती का शाही सफर, 7 शहर 1 यादगार यात्रा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: राजस्थान के टॉप 7 डेस्टिनेशन का अल्टीमेट ट्रैवल पैकेज आईआरसीटीसी ने लॉन्च कर दिया है। 11 दिन की ये मजेदार ट्रिप रहने वाली है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप जा सकते हैं।

Image

राजस्थान का रॉयल टूर (फोटो: AI)

IRCTC Tour Package: राजाओं की धरती का शाही सफर करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 11 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको राजस्थान के प्रमुख 7 शहरों (जयपुर-बीकानेर-जैसलमेर-जोधपुर-माउंट आबू-उदयपुर-पुष्कर-जयपुर) की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 6 जून 2026 को आपका जयपुर पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/एयरपोर्ट से होटल तक पिकअप होगा। इसके बाद आप घूमने जाएंगे हवा महल, जंतर मंतर और सिटी पैलेस। रात का ठहराव जयपुर के होटल में रहेगा।

दिन 2: जयपुर दर्शन

नाश्ते के बाद आप जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएंगे जैसे जल महल, नाहरगढ़ किला और आमेर किला। शाम को वापस होटल में रुकना होगा।

दिन 3: जयपुर से बीकानेर

नाश्ते के बाद बीकानेर के लिए रवाना होंगे। रास्ते में या पहुंचकर आप कैमल ब्रीडिंग फार्म और देशनोक करणी माता मंदिर के दर्शन करेंगे। रात का ठहराव बीकानेर में रहेगा।

दिन 4: बीकानेर से जैसलमेर

सुबह नाश्ते के बाद जूनागढ़ किला घूमकर आप जैसलमेर के लिए निकलेंगे। शाम को पहुंचकर आप सम सैंड ड्यून्स (रेत के टीलों) का आनंद लेंगे। डिनर और रात का ठहराव जैसलमेर में होगा।

दिन 5: जैसलमेर दर्शन

नाश्ते के बाद आप घूमेंगे कुलधरा गांव, जैसलमेर किला, पटवों की हवेली और वॉर म्यूजियम। रात का ठहराव जैसलमेर में रहेगा।

दिन 6: जैसलमेर से जोधपुर

नाश्ते के बाद आप जोधपुर के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर मेहरानगढ़ किला देखेंगे और रात जोधपुर में ठहरेंगे।

दिन 7: जोधपुर से माउंट आबू

नाश्ते के बाद आप उम्मेद भवन म्यूजियम घूमेंगे और फिर माउंट आबू के लिए निकलेंगे। शाम को आप नक्की झील और सनसेट पॉइंट पर समय बिताएंगे। रात का ठहराव माउंट आबू में रहेगा।

दिन 8: माउंट आबू से उदयपुर

नाश्ते के बाद आप दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर और ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क जाएंगे। फिर उदयपुर के लिए रवाना होंगे और होटल में चेक-इन करेंगे। रात का ठहराव उदयपुर में रहेगा।

दिन 9: उदयपुर दर्शन

नाश्ते के बाद आप एकलिंगजी और हल्दीघाटी जाएंगे। वापस आकर सहेलियों की बाड़ी देखेंगे और फिर फतेह सागर झील में बोटिंग (अपने खर्चे पर) का आनंद लेंगे। रात उदयपुर में ठहराव रहेगा।

दिन 10: उदयपुर से पुष्कर

नाश्ते के बाद आप सिटी पैलेस घूमेंगे और फिर पुष्कर के लिए निकलेंगे। होटल में चेक-इन करके रात पुष्कर में रुकेंगे।

दिन 11: पुष्कर से जयपुर वापसी

नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। रास्ते में आप अजमेर शरीफ दरगाह और पुष्कर के दर्शन करेंगे। इसके बाद आपको जयपुर रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/एयरपोर्ट पर ड्रॉप कर दिया जाएगा और आपकी यात्रा समाप्त होगी।

गोर करने वाली बात ये है कि 6 जून के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹80,610 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹41,690 और ₹32,530 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹10,870है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NJH079 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8595930986, 9001094705 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article