IRCTC Tour Package: घूमने-फिरने के लिए अगर आप बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने ANDAMAN WITH BARATANG ISLAND नाम से बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील द्वीप घूमने का मौका मिल रहा है। मालूम हो कि अंडमान द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के संगम पर स्थित द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप सुंदरता की प्रतिमूर्ति हैं और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां घने जंगल और असंख्य विदेशी फूल और पक्षी एक अत्यंत काव्यात्मक और रोमांटिक वातावरण बनाते हैं।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 15 अगस्त 2025 को अहमदाबाद से इस टूर की शुरुआत होगी। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर आगमन के बाद आपका अभिवादन किया जाएगा फिर आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि के साथ होटल में स्थानांतरण करवाया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद आपकी मनोरम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के लिए बुकिंग आप 21-9-2025 के लिए भी कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट और डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। डिलक्स होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 75,700 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 59,900 और 59,400 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 53,800 है।
इस पैकेज का कोड WAA046 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 7021090572,7021090837,7021090498 संपर्क भी कर सकते हैं।
