यात्रा

समुद्र के दिल में बसे नजारे: पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील आइलैंड की स्वर्गीय सैर

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी एक शानदार और किफायती वंड्रस अंडमान पैकेज लेकर आया है। यह एक ऑल इंक्लूसिव टूर पैकेज है, जिसमें पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील आइलैंड की यात्रा शामिल है। 6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: भीड़भाड़ से दूर सुकून के साथ अगर आप क्रिसमस सेलिब्रेट करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम-WONDROUS ANDAMAN (CHRISTMAS SPL) LTC रखा गया है। अंडमान द्वीप, जो भारत के सात केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बीच बसा खूबसूरत द्वीप समूह है। कई सालों तक इन द्वीपों तक पहुंचना मुश्किल था, इसलिए ये रहस्य से घिरे रहे। लेकिन असल में ये जगहें खूबसूरती का खजाना हैं यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर दिल खुश हो जाता है। ये द्वीप बंगाल की खाड़ी में चमकते हुए हरे-भरे पन्नों जैसे दिखाई देते हैं।

घने जंगल, अनोखे फूल और रंग-बिरंगे पक्षी इस जगह को बेहद रोमांटिक और काव्यात्मक माहौल देते हैं। यहां की सफेद रेत वाली बीच, किनारे-किनारे घूमती तटरेखा और समंदर की लहरों के साथ लहराते नारियल-पाम के पेड़ सब मिलकर इसे एक सपनों जैसा अनुभव बनाते हैं।

यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। 23 दिसंबर 2025 को मुंबई से प्रस्थान। पोर्ट ब्लेयर आगमन। होटल में चेक-इन। शाम को सेलुलर जेल और कॉर्बिन्स कोव बीच का भ्रमण। बाद में सेलुलर जेल में लाइट एंड साउंड शो का आनंद लें। पोर्ट ब्लेयर में रात्रि भोजन और रात भर ठहरना शामिल है।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 87000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 64600, 61100 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WMA45A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर- 8287931886 संपर्क कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article