IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Summer Special Malaysia With Genting Highlands नाम से बेहद ही किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार का मौका मिल रहा है। पुत्रजया टूर, राष्ट्रीय स्मारक, राष्ट्रीय मस्जिद, पुराना रेलवे स्टेशन, स्वतंत्र चौक, ट्विन टॉवर और चॉकलेट गैलरी जैसे शानदार पर्यटन स्थलों की यात्रा पैकेज में शामिल है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। लखनऊ से यात्रा की शुरुआत होगी। 29 मई 2025 को 05:25 बजे कुआलालंपुर आगमन के साथ आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सहायता के लिए एयरपोर्ट पर टूर गाइड/स्थानीय प्रतिनिधि से मुलाकात हो जाएगी।
वापसी हवाई किराया (लखनऊ- कुआलालंपुर-लखनऊ) पैकेज में शामिल है। 4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की जाएगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। पूरे दौरे के दौरान स्थानीय टूर गाइड (पूर्व कुआलालंपुर) की सेवा उपलब्ध रहेगी। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 76500 में पड़ेगा।
डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 65600, 65200 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 62600 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड NLO28 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930902, 8287930922 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
